Superfoods for Diabetes: आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से ज्यादातर लोग डायबिटीज बीमारी के शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज होने पर लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों को अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देना चाहिए। क्योंकि डेली रूटीन की डाइट से ही डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर लेवल कम ज्यादा होता है। ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने के लिए मरीजों को सही डाइट लेनी चाहिए। कुछ ऐसे सुपरफूड्स भी हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में आपकी मदद कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन सुपरफूड्स के बारे में जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं