5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Papaya Benefits: इम्यूनिटी और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए करें पपीते का सेवन, रहेंगे हमेशा स्वस्थ

Papaya Benefits: पपीते का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। पपीता कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। इम्यूनिटी से लेकर पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए पपीते का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है।

2 min read
Google source verification
Papaya Benefits: इम्यूनिटी और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए करें पपीते का सेवन, रहेंगे हमेशा स्वस्थ

Health benefits of papaya for immunity and digestion

Papaya Benefits: पपीते का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। आयुर्वेद में पपीते का इस्तेमाल औषधी के रूप में किया जाता है। पपीते के तरह ही इसके पत्ते और बीज स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। पपीते में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, फाइबर, कैरोटीन, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और एंटी बैक्टीरियल जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद करते हैं। पपीता इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही ये पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में भी मदद करता है। तो आइए जानते हैं पपीते का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

पपीता खाने के फायदे

1. पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में फायदेमंद
पाचन तंत्र को मजबूत बनाने के लिए पपीता का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पपीते में फाइबर के गुण पाया जाता हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही पपीता में लैक्सटिव का गुण भी मौजूद होता है, जी कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है
यह भी पढ़े: प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में जरूर करें इन फलों का शामिल, नही होगी प्लेटलेट्स की कमी

2. इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में फायदेमंद
इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए पपीता का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पपीते में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही ये शरीर को बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है।

3. आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद
आंखों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए पपीता का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पपीते में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें कैरोटिनॉइड ल्यूटिन पाया जाता है, जो आंखों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में करें इन 4 ड्रिंक्स को शामिल

4. पीरियड्स से जुड़ी समस्या को दूर करने में फायदेमंद
पीरियड्स से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए पपीता का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पपीते का सेवन करने से अनियमित पीरियड्स की समस्या दूर होती है। साथ ही पीरियड्स में होने वाले दर्द से भी राहत मिलती है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।