12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Health Tips In Hind जानिए सर्दियों मूली का रस से स्वास्थ को होने वाले फायदे के बारे में मिलेगी कई बीमारियों से छुटकारा

सर्दी का मौसम आ गया है और सर्दी को खाने पीने का मौसम कहा जाता है । सर्दियों के मौसम में बहुत सी ऐसी हरी सब्जियां बाजार में आती हैं, जो हमारी सेहत के लिए लाभदायक होती हैं। आपने सर्दियों में मूली के परांठे खूब खाए होंगे। सर्दियों में मूली सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मूली के पत्तों का रस भी काफी फायदेमंद होता है। इसके नियमित सेवन से कई बीमारियां दूर रहती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार मूली के पत्तों के रस के नियमित सेवन से पीलिया शुगर गठिया बवासीर आदि समस्याएं दूर रहती हैं।

2 min read
Google source verification
Health Benefits Of Radish Leaves Juice

Health Benefits Of Radish Leaves Juice

नई दिल्ली : मूली के पत्तों का रस शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में काफी कारगर माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। यह हीमोग्लोबिन की चीजों को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही यह सोडियम आयरन मैग्नीशियम प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट क्लोरीन का बहुत अच्छा स्रोत माना जाता है। इसके साथ ही यह विटामिन ए बी और सी का बहुत अच्छा स्रोत है। इससे कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

मूली के पत्तों का रस ऐसे बनाएं

मूली के पत्तों का रस बनाने के लिए सबसे पहले मूली के पत्तों को लेकर उन्हें अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर मिक्सर में पीस लें। इसके बाद इस जूस में काला नमक काली मिर्च पाउडर और नींबू मिलाएं। इसके बाद इसका सेवन करें। मूली के पत्तों की ड्रिंक बनाने के लिए आपको सबसे पहले फ्रेश मूली के पत्तों की जरूरत होती है। इसके बाद मूली के पत्तों को साफ पानी से 2-3 बार अच्छी तरह से धो लें. फिर इसके बाद इसको छोटे-छोटे टूकड़ों में काट लें.इसके बाद पत्तों को मिक्सी में पीस लें। फिर इसमें स्वाद के हिसाब से काला नमक एक चुटकी काली मिर्च पाउडर और नींबू का रस मिलाएं। अब आपका जूस तैयार है आप इसे सुबह पी सकते हैं।

मूली के पत्तों के जूस के फायदे
1. पाचन
मूली के पत्तों में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जात है। जो कि हर किसी के पेट के लिए काफी लाभदायक होता है। अगर आप मूली के पत्तों से तैयार ड्रिंक का सेवन कर पाचन की समस्या को दूर किया जा सकता है। सके साथ ही मूली का रस हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करने में भी मदद करता है। इसमें बड़ी मात्रा में फाइबर होता है। यह पेट को साफ रखता है। और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर रखता है।

2.मोटापा
अगर आप सर्दियों में वजन कम करना चाहते हैं तो ये हर किसी के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है जी हां आप मूली के पत्तों से तैयार ड्रिंक का सेवन कर वजन को आसानी से कम कर सकते हैं ये आपके लिए लाभकारी है

3. लो ब्लड प्रेशर
अगर ब्लड प्रेशर की समस्या है तो हर लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए मूली के पत्तों के ड्रिंक को काफी फायदेमंद माना जाता है मूली के पत्तों में सोडियम अच्छी मात्रा में होता है जो शरीर में नमक की कमी को पूरा करने में मदद कर सकता है इसके सेवन से लो ब्लड प्रेशर की समस्या भी दूर हो जाती है। इसमें बड़ी मात्रा में सोडियम पाया जाता है। जो शरीर में नमक की मात्रा को सामान्य रखने में मदद करता है।