12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डाइट में जरूर शामिल करें भुने हुए चने को, अनेकों बीमारियां होंगी दूर

भुने हुए चने से होने वाले फायदे कि बात करें तो सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। यदि आप रोजाना इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो इससे ढेरों बीमारियां दूर हो जाती हैं।इसलिए आपको भी भुने हुए चने से होने वाले फायदों के बारे में जानना चाहिए।

3 min read
Google source verification
health benefits of roasted chana

health benefits of roasted chana

नई दिल्ली। भुना हुआ चने का सेवन तो आप करते ही होंगें ये सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होते हैं। स्वाद में ही नहीं बल्कि सेहत में भी इनके सेवन से अनेकों लाभ मिलते हैं। भुने हुए चने से होने वाले फायदों की बात करें तो इसमें कैल्शियम, मिनरल्स, आयरन, प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं इसके रोजाना सेवन से ढेरों बीमारियां दूर हो जाती हैं। इसका यदि आप रोजाना सेवन करते हैं तो ये आपके पेट को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। पेट की सेहत के साथं-साथ अन्य बीमारियां भी दूर हो जाती हैं। आप अपनी डाइट में लगभग 50 से 60 ग्राम भुने हुए चने का सेवन कर सकते हैं।
आइए जानते हैं कि भुने चने के सेवन से शरीर को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं।

पेट की समस्याओं को करता है दूर
यदि आप भी पेट से जुड़ी समस्याओं से ग्रसित हैं तो ऐसे में भुने हुए चने का सेवन आपको फायदा पंहुचा सकता है। भुने हुए चने के रोजाना सेवन से आपको बहुत ही ज्यादा लाभ मिलेगा। आपके पेट से जुड़ी ढेरों दिक्क्तें दूर हो जाएंगीं वहीं दर्द की समस्या को कम करने में भी कारगर साबित होगा। कब्ज पेट को ही नुकसान नहीं पहुँचाता है बल्कि इसके सेवन से पूरे शरीर के ऊपर बुरा प्रभाव पड़ता है। आप भुने हुए चने को नाश्ते के दौरान, भूख लगने पर या शाम में स्नैक्स के रूप में भी खा सकते हैं।

डायबिटीज के मरीजों के लिए होता है असरदार
यदि आप भी डायबिटीज के पेशेंट्स हैं तो ऐसे में भुने चने का सेवन आपको लाभ पंहुचा सकता है। इस चने से होने वाले लाभों की बात करें तो इसमें ग्लूकोज की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ग्लूकोज के सेवन से डायबिटीज का लेवल नियंत्रण में रहता है। वहीं इसके सेवन से अनेकों बीमारियां भी दूर हो जाती हैं। यदि आप डायबिटीज के पेशेंट्स हैं तो इसके सेवन से बहुत ही ज्यादा लाभ मिलता है। बहने हुए चने के सेवन को यदि आप डाइट में शामिल करते हैं तो ये स्वाद को बढ़ाता ही है, वहीं आपको स्वस्थ रखने में भी मददगार साबित होता है।

यह भी पढ़ें: डायबिटीज के पेशेंट्स हैं तो डाइट में जरूर शामिल करें ये चीजें

वेट कंट्रोल करने में होता है मददगार
यदि आप भी अपने बढ़ते हुए वजन से बहुत ही ज्यादा परेशान हो गए हैं तो ऐसे में चने का सेवन वेट कंट्रोल के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है। वजन का बढ़ना एक आम समस्या, इस समस्या से बहुत सारे लोग ग्रसित हो जाते हैं। यदि आप इस समस्या से बचने की सोंच रहे हैं तो ऐसे में भुने चने का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है। भुने चने में प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर आदि चीजें भरपूर मात्रा में पाई जाती हैं। ताकि ये वजन को कम रखने में मददगार साबित हो।वहीं आपको इसके रोजाना सेवन से लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती है।

एनेमिया को करता है दूर
यदि आप के शरीर में भी खून की कमी है तो ऐसे में तो ऐसे में खून की कमी को पूरा करने के लिए आप भुने हुए चने का सेवन कर सकते हैं ये बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित होता है। भुने हुए चने में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है।आयरन का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। वहीं भुना हुआ चना आयरन की कमी को दूर करने में मदद करता है। आयरन के साथ-साथ इसमें प्रोटीन की भी प्राचुर मात्रा पाई जाती है। इसे सुबह नाश्ते में या भूख लगने के दौरान खा सकते हैं। ये शरीर को स्वस्थ रखेगा वहीं खून की कमी को भी दूर कर देगा।

यह भी पढ़ें: आयरन की कमी को दूर करने के लिए डाइट करें ये चीजें