9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sadabahar Flower Benefits: सदाबहार फूल के हैं कई फायदे, डायबिटीज के लिए है रामबाण

Sadabahar Flower Benefits: सदाबहार के फूल और पत्तियों का इस्तेमाल करने से स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे मिलते है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। सदाबहार के फूल डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण दवा है।

2 min read
Google source verification
Sadabahar Flower Benefits: सदाबहार फूल के हैं कई फायदे, डायबिटीज के लिए है रामबाण

Health benefits of sadabahar flower for diabetes

Sadabahar Flower Benefits: सदाबहार के फूल हर घर में लगाए जाते है। सदाबहार के फूल देखने में बहुत खूबसूरत लगता है। सदाबहार के फूल और पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होते है। सदाबहार की पत्तियां डायबिटीज, कैंसर, गले में इंफेक्शन जैसी समस्याओं के होने की संभावना को कम कर सकती हैं। सदाबहार के फूल और पत्तियों में मौजूद तत्व शरीर में शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। साथ ही बवासीर की समस्या से राहत दिलाने में मदद करते है। इनका सेवन और इस्तेमाल करने से कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिलता है। तो आइए सदाबहार फूल से मिलने वाले फायदे के बारे में

सदाबहार के फूल के फायदे

1. डायबिटीज के लिए फायदेमंद
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए सदाबहार के फूल और पत्तियों का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार, सदाबहार के फूल और पत्तियां ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
यह भी पढ़े: मछली ही नहीं, ओमेगा-3 की कमी को पूरा करेंगे ये 4 वेजीटेरियन फूड

2. बालों के लिए फायदेमंद
बालों के लिए सदाबहार के फूल और पत्तियों का इस्तेमाल करना फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि ये बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। साथ ही ये खूबसूरती बढ़ाने में मदद करता है। हेयर पैक के अलावा आप तेल में इसके रस का इस्तेमाल कर मसाज भी कर सकती हैं।

3. मुंहासों को दूर करने फायदेमंद
मुंहासों को दूर करने के लिए सदाबहार के फूल और पत्तियों का इस्तेमाल करना फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सदाबहार के फूल और पत्ते को पीस कर उसमें एक चुटकी हल्दी मिलाकर मुंहासों पर लगाने से चेहरे पर हुए मुंहासें सही हो जाते है। साथ ही आपकी त्वचा चमकदार और चिकनी हो जाती है।
यह भी पढ़े: जानिए रोजाना तुलसी का सेवन करने से मिलते है अनगिनत फायदे, कई बीमारियों के लिए है रामबाण

4. बवासीर से राहत दिलाने में फायदेमंद
बवासीर से राहत पाने के लिए सदाबहार के फूल और पत्तियों का इस्तेमाल करना फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सदाबहार के फूल और पत्ते बवासीर की समस्या से राहत दिलाने में मदद करते है। बवासीर होने पर आप किसी को नहीं बता पा रहे है तो आप रात के समय इसके पत्तो को पीस कर सोने से पहले बवासीर के स्थान पर लगा ले। ऐसा करने से आपको जल्द ही राहत मिलेगा।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।