3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Shankhpushpi Benefits: शंखपुष्पी कई बीमारियों के लिए है रामबाण इलाज, मानसिक तनाव को कम करता है कम

Shankhpushpi Benefits: शंखपुष्पी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में शंखपुष्पी का इस्तेमाल जड़ी-बूटी के रूप में किया जाता है। मानसिक तनाव और कमजोरी को दूर करने के लिए शंखपुष्पी का सेवन करना फायदेमंद होता है।

2 min read
Google source verification
Shankhpushpi Benefits: शंखपुष्पी कई बीमारियों के लिए है रामबाण इलाज, मानसिक तनाव को कम करता है कम

Health benefits of shankhpushpi for relief from mental stress

Shankhpushpi Benefits: शंखपुष्पी एक शंख की आकार का फूल है। इस फूल का इस्तेमाल आयुर्वेद में जड़ी-बूटी के रूप में किया जाता है। क्योंकि शंखपुष्पी कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है, जो कई बीमारियों को दूर करने में मदद करता है। शंखपुष्पी का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। इसके अलावा शंखपुष्पी के फूल के लेकर इसके पत्ते और जड़ों का इस्तेमाल भी दवाइयों के लिए किया जाता है। शंखपुष्पी का सेवन करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। साथ ही डायबिटीज के मरीजों के लिए शंखपुष्पी का सेवन करना फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं शंखपुष्पी का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

शंखपुष्पी के फायदे

मानसिक तनाव को दूर करने में फायदेमंद
मानसिक तनाव को दूर करने के लिए शंखपुष्पी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि शंखपुष्पी में पाए जाने वाले गुण मानसिक तनाव को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही इसका सेवन करने से मानसिक कमजोरी और सिर दर्द की समस्या से भी राहत मिलती है। इसलिए मानसिक तनाव या मानसिक कमजोरी से पीड़ित व्यक्ति को शंखपुष्पी का सेवन जरूर करना चाहिए।
यह भी पढ़े: वजन और तनाव को कम करने में फायदेमंद होता है दही चावल, जानें इसके कमाल के फायदे

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद
डायबिटीज के मरीजों के लिए शंखपुष्पी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि शंखपुष्पी में पाए जाने वाले गुण डायबिटीज के मरीजों के लिए गुणकारी है। इसलिए शंखपुष्पी के चूर्ण को दूध या पानी के साथ मिलाकर सेवन करने से डायबिटीज में आराम मिलता है।

भूख बढ़ाने में फायदेमंद
भूख बढ़ाने के लिए शंखपुष्पी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि शंखपुष्पी में पाए जाने वाले गुण भूख को बढ़ाने में मदद करते हैं। इनका सेवन करने से भूख में सुधार करने में मदद मिलती है और भूख न लगने की समस्या दूर होती है।

यह भी पढ़े: दूध में घी मिलाकर पीने के है अनगिनत फायदे, पाचन शक्ति बढ़ाने में होता है फायदेमंद

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।

Story Loader