Curd Rice Benefits: दही और चावल का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। दही और चावल कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। लेकिन जब दही के साथ चावल का सेवन करते है तो लाभ दोगुने बढ़ जाते हैं। दही में गुड बैक्टीरिया मौजूद होता है। साथ ही दही-चावल में विटामिंस, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा दही और चावल दोनो की तासीर ठंडी होती है, जो पेट की गर्मी को शांत करने में मदद करते हैं। साथ ही दही और चावल का एक साथ सेवन करने से तनाव की समस्या कम होती है। साथ ही इनका एक साथ सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। तो आइए जानते हैं दही के साथ चावल का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में