16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Health Benefits of Soaked Foods: इन चीजों को भिगोकर खाने से बॉडी को मिलेगी डबल एनर्जी, वेट भी रहेगा कंट्रोल

क्या आप जानते हैं कि सुबह कुछ चीजों को भिगोकर खाने से उसका फायदा दोगुना तक बढ़ जाता है। जी हां, इन चीजों को अगर आप भिगोकर खाते हैं तो यह आपके शरीर डबल एनर्जी के साथ कई अन्य फायदे भी पहुंचाती है। भिगोकर खाने से इन चीजों की न्यूट्रिशन वेल्यू बढ़ जाती है। ये आपके इम्यूनिटी को भी बूस्ट करते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार जानते हैं कि इन चीजों के सेवन से हमें क्या फायदा मिलता है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Jyoti Kumar

Oct 09, 2023

soked_foods.jpg

Health Benefits of Soaked Foods

Health Benefits of Soaked Foods: क्या आप जानते हैं कि सुबह कुछ चीजों को भिगोकर खाने से उसका फायदा दोगुना तक बढ़ जाता है। जी हां, इन चीजों को अगर आप भिगोकर खाते हैं तो यह आपके शरीर डबल एनर्जी के साथ कई अन्य फायदे भी पहुंचाती है। भिगोकर खाने से इन चीजों की न्यूट्रिशन वेल्यू बढ़ जाती है। ये आपके इम्यूनिटी को भी बूस्ट करते हैं। एक्सपर्ट के अनुसार जानते हैं कि इन चीजों के सेवन से हमें क्या फायदा मिलता है।


भीगे बादाम
भीगे बादाम का सेवन आपको चमत्कारी फायदे देते हैं। शरीर को पोषण देने के लिए भीगे बादाम बेस्ट ऑप्शन है। इससे शरीर में इम्यूनिटी बूस्ट होती है साथ ही नियमित सेवन से हाई ब्लड प्रेशर और खराब कोलेस्ट्रॉल से भी राहत मिलती है। साथ ही बादाम खाने से याद्दाश्त भी बढ़ता है।

भीगे चने
अगर आप भीगे चने के सेवन करते हैं तो इसके आपके शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसके लिए आपको इसे रात को भिगोना और सुबह इसका सेवन करना है। इससे आपको दोगुना ताकत मिलता है। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है। वेट लॉस में मदद के साथ यह शरीर को ताकत भी देता है।

भीगे मुनक्का
भीगे मुनक्का खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। मुनक्का में मैग्नीशियम, पौटैशियम, आयरन आदि प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। भीगे मुनक्के स्कीन के काफी फायदेमंद है। इसके सेवन से स्कीन चमकदार होती है। साथ ही यह खून की कमी को भी दूर करता है। यह गुर्दे की पथरी के रोग में भी कारगर है।

भीगी मूंग
रातभर भीगे हुए मूंग (Soaked Moong) का सेवन काफी लाभदायक है। इससे पेट संबंधित कई परेशानियां दूर होती है। वेट लॉस में भी अंकुरित मूंग खाना फायदेमंद है।

भीगी किशमिश
भीगी किशमिश का सेवन आपको कई फायदे पहुंचाता है। यह आपके इम्यूनिटी को बूस्ट (soaked raisins Boast Energy) करती है। इसको खाने से कब्ज की समस्या में राहत मिलती है। पेट के लिए यह काफी फायदेमंद है। यह हमें संक्रमण आदि से भी बचाते हैं।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।