10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kantola Benefits: कंटोला आंखो की समस्या को दूर करने में होता है मददगार, जानें इसके कमाल के फायदे

Kantola Benefits: कंटोला का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। कंटोला कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। आंखों की समस्याओं को दूर करने के लिए कंटोला का सेवन करना फायदेमंद होता है।

2 min read
Google source verification
Kantola Benefits: कंटोला आंखो की समस्या को दूर करने में होता है मददगार, जानें इसके कमाल के फायदे

Health benefits of Spiny Gourd Kantola khane ke fayde

Kantola Benefits: कंटोला का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं। कंटोला का इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जाता है। कंटोला कई सारे पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होता है। साथ ही इसमें विटामिंस, प्रोटीन, फाइबर और मिनिरल्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद करते है। कंटोला का सेवन करने से शरीर को ताकत मिलती है। इसके अलावा ये आंखों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। कंटोला का सेवन करना पाचन के लिए फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं कंटोला का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

कंटोला खाने के फायदे

1. आंखो की समस्या को दूर करने में फायदेमंद
आंखो की समस्या को दूर करने के लिए कंटोला का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कंटोला में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों की समस्या को दूर करने में मदद करता है। साथ ही ये आंखों में जलन और खुजली से भी राहत दिलाने में मदद करता है।
यह भी पढ़े: वजन कम करने से लेकर इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में फायदेमंद होता है लहसुन और शहद, जानें अन्य फायदे

2. पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में फायदेमंद
पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए कंटोला का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कंटोला में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करता है।

3. वजन कम करने में फायदेमंद
वजन को कम करने के लिए कंटोला का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कंटोला शरीर के अतिरिक्त फैट को कम करने में मदद करता है। जिससे वजन को कम करने में मदद मिलती है।
यह भी पढ़े: पानी में लौंग डालकर पीने से सेहत को मिलते है ये अद्भुत फायदे, पाचन तंत्र रहता है सही

4. मौसमी संक्रमण से बचाने में फायदेमंद
मौसमी संक्रमण से बचाने के लिए कंटोला का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कंटोला में एंटी एलर्जेन और एनाल्जेसिक गुणों मौजूद होते हैं, जो मौसमी संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं। जैसे सर्दी-जुकाम, खांसी और अन्य एलर्जी को दूर रखने में फायदेमंद होते है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।