
Health benefits of Taro Leaves Arbi ke patte khane ke fayde
Arbi Leaves Benefits: अरबी के पत्ते का सेवन करने शरीर को कई तरह से लाभ मिलते हैं। अरबी के पत्ते का इस्तेमाल सही तरह से किया जाता है। अरबी के पत्ते में औषधीय गुण मौजूद होते हैं। साथ ही इसमें कैल्शियम विटामिन ए, बी, सी, पोटेशियम और एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करते है। अरबी के पत्ते का सेवन करने से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती है। इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी कई समस्या दूर होती हैं। साथ ही ये आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं और भी के पत्ते खाने से शरीर को मिलने वाले फायदे के बारे में
अरबी के पत्ते खाने के फायदे
1. आंखों की रोशनी बढ़ाने में फायदेमंद
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अरबी के पत्तों का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अरबी के पत्तों में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। साथ ये आंखों की रोशनी भी बढ़ाता है।
यह भी पढ़े: गर्मियों में रोजाना पिएं खस का शरबत, रहेंगे बीमारियों से दूर
2. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में फायदेमंद
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए अरबी के पत्तों का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अरबी के पत्तों में सोडियम और पोटैशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है।
3. जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में फायदेमंद
जोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए अरबी के पत्तों का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अरबी के पत्ते का सेवन करने से जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है।
यह भी पढ़े: ग्रीन कॉफी पीने से मिलते हैं कई फायदे, वजन कम करने से लेकर डायबिटीज कंट्रोल करने में होता है सहायक
4. पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद
पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए अरबी के पत्तों का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अरबी के पत्ते के डंठल को पानी में उबालकर, उसमें घी डालकर पीने से पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है।02:04 PM
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।
Updated on:
30 May 2022 03:42 pm
Published on:
30 May 2022 03:41 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
