13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tortoise Pose Benefits: कुर्मासन करने के स्वास्थ्य लाभ जानकर रह जाएंगे दंग

Tortoise Pose Benefits: पेट की समस्याओं को दूर करने तथा पाचन तंत्र की मजबूती के लिए भी कुर्मासन यानी कछुआ पोज़ के फायदे देखे जा सकते हैं। इस आसन का अभ्यास पेट के अंगों को उत्तेजित करने के साथ ही पेट में गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में लाभकारी होता है।

2 min read
Google source verification
turtle_pose.jpg

Health Benefits of Tortoise Pose

नई दिल्ली। Tortoise Pose Benefits: कुर्मासन यानी कछुआ पोज एक कछुआ के समान दिखने वाली मुद्रा है। इसे इस नाम से इसलिए जाना जाता है, क्योंकि इस आसन को करने के दौरान आपके हाथ-पैर एक कछुए के समान सामने की ओर निकले हुए दिखाई पड़ते हैं। आपके शरीर को चुस्त और तंदुरुस्त बनाए रखने के लिए कुर्मासन के कई फायदे हो सकते हैं। इस आसन को करने से आपकी पेट, पीठ, कमर, रीढ़ की हड्डी में एक अच्छा खिंचाव आने से रक्त संचार बेहतर होता है। तो आइए जानते हैं कुर्मासन करने के अन्य स्वास्थ्य लाभों के बारे में...

1. डिप्रेशन दूर करने में
आजकल की जीवनशैली के कारण तनाव, चिंता आदि लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुके हैं। बच्चों को पढ़ाई की, युवाओं को काम की और बड़ों को घर-गृहस्थी संबंधी कोई ना कोई समस्या परेशान करती ही है। इस चिंता और तनाव को कम करने के लिए कुर्मासन करना फायदेमंद हो सकता है। यह आसन आपके मस्तिष्क में रक्त प्रवाह को बेहतर करके याददाश्त में सुधार लाता है। साथ ही स्ट्रेस बस्ट करने वाला यह आसन दिमाग को शांत रखने के साथ ही एकाग्रता बढ़ाता है।

2. पेट के विकार दूर करने में
पेट की समस्याओं को दूर करने तथा पाचन तंत्र की मजबूती के लिए भी कुर्मासन यानी कछुआ पोज़ के फायदे देखे जा सकते हैं। इस आसन का अभ्यास पेट के अंगों को उत्तेजित करने के साथ ही पेट में गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं को दूर करने में लाभकारी होता है। डायबिटीज के रोगियों और पेट की चर्बी से परेशान लोगों के लिए तो यह आसन बहुत प्रभावकारी है। इसके अलावा श्वसन प्रणाली को सही रखने में भी कुर्मासन लाभकारी होता है।

3. मजबूत पीठ के लिए
कुर्मासन करने के दौरान आपको पूरी तरह से सामने की ओर झुकना पड़ता है, जिससे पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव आता है। यह स्ट्रेचिंग आपकी पीठ को लचीला बनाने में काफी सहायक होती है। पीठ से संबंधित अन्य समस्याओं को दूर करने में भी इस आसन को लाभदायक माना जाता है। यही नहीं, कछुआ पोज़ यानी कुर्मासन रीढ़ की हड्डी और कंधों की मांसपेशियों को भी खोलता है। इसलिए संपूर्ण शरीर की फ्लैक्सिबिलिटी के लिए इस आसन के कई फायदे हैं।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल