6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Health Benefits of Eating Figs: अंजीर खाने के जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ

Health Benefits of Eating Figs: अंजीर में पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम मौजूद होने के साथ ही सोडियम कम मात्रा में होता है। अंजीर का सेवन करने से हृदय धमनियां और नसें सही से कार्य करती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है।

3 min read
Google source verification
figs_benefits.jpg

Healthy Benefits of Figs Anjeer ke Swasthya Laabh

नई दिल्ली। Health Benefits of Eating Figs: अंजीर को सेहत और स्वाद दोनों का खजाना बताया गया है। पोषक तत्वों से भरपूर अंजीर में मैग्नीशियम, कॉपर, जिंक, कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए, बी, सी तथा विटामिन के, कैल्शियम आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा अंजीर को एंटीऑक्सीडेंट्स का भी एक अच्छा स्रोत माना गया है। इन्हीं गुणों के कारण अंजीर का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना गया है। तो आइए जानते हैं अंजीर के सेहत से जुड़े फायदों के बारे में...

1. कब्ज दूर करने में
आजकल हर तीसरे व्यक्ति को कमजोर पाचन की समस्या रहने लगी है। इसका एक मुख्य कारण खराब जीवनशैली और खानपान हो सकता है। जिससे पेट दर्द, कब्ज, गैस, एंठन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसलिए यदि आपका पेट ठीक से साफ नहीं होता और कब्ज की समस्या है, तो अंजीर का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप दो अंजीर को एक गिलास दूध में उबालकर रात को सोने से पहले इसका सेवन करें। इसके अलावा, आप रात को भीगी हुई अंजीर का सेवन सुबह उठकर कर सकते हैं। इससे आपकी कब्ज़ जल्दी ही दूर हो जाएगी।

2. अस्थमा की समस्या में
अस्थमा की बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति को सांस लेने में काफी तकलीफ का सामना करना पड़ता है। इस बीमारी में फेफड़े सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। ऐसे में अस्थमा के मरीजों के लिए अंजीर फायदेमंद हो सकती है। इसके लिए अस्थमा के मरीज सुबह शाम दूध में मिलाकर 2-3 अंजीर का सेवन कर सकते हैं। इस उपाय से खांसी और कफ की समस्या में आराम मिलने के साथ ही गले की सफाई भी होती है।

3. उच्च रक्तचाप की समस्या में
अंजीर में पर्याप्त मात्रा में पोटेशियम मौजूद होने के साथ ही सोडियम कम मात्रा में होता है। अंजीर का सेवन करने से हृदय धमनियां और नसें सही से कार्य करती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। इसलिए जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उन्हें अंजीर का सेवन फायदे पहुंचा सकता है।

4. बेहतर फर्टिलिटी के लिए
प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाने में अंजीर खाने के फायदे देखे जा सकते हैं। जहां एक तरफ महिलाओं के संपूर्ण ओवुलेशन प्रक्रिया में आयरन महत्वपूर्ण होता है, वहीं दूसरी तरफ पुरुषों में स्पर्म की गुणवत्ता में आयरन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आयरन का एक अच्छा स्रोत होने के कारण अंजीर का सेवन प्रजनन क्षमता को ठीक रख सकता है। इसलिए अंजीर महिला और पुरुष दोनों के लिए फायदेमंद हो सकती है। इसके लिए आप दूध के साथ अंजीर का सेवन कर सकते हैं।

5. खून की कमी दूर करने के लिए
आजकल लोगों को असंतुलित खान-पान और अस्त व्यस्त जीवनशैली के कारण कोई ना कोई रोग लगा ही रहता है। जिसमें विशेषकर महिलाओं में आयरन की कमी यानी एनीमिया रोग अधिक देखने को मिलता है। ऐसे में अंजीर का सेवन फायदेमंद हो सकता है। आयरन का एक अच्छा स्रोत होने के कारण अंजीर शरीर में आयरन की कमी की पूर्ति करती है। जिससे एनीमिया रोग को दूर करने में मदद मिल सकती है।