18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Healthy Breakfast Tips: ताकत के लिए नाश्ते में खाएं ये 2 चीजें, हमेशा दूर रहेंगी बीमारियां

Healthy Breakfast Tips: आज हम आपको ब्रेकफास्ट से जुड़ी कुछ ख़ास बातों के बारे में बताएंगे, तो सेहत को शानदार बनाए रखेंगे।

2 min read
Google source verification
Healthy Breakfast

Healthy Breakfast Tips: ताकत के लिए नाश्ते में खाएं ये 2 चीजें, हमेशा दूर रहेंगी बीमारियां

नई दिल्ली। Healthy Breakfast Tips: सेहत को फिट रखने के लिए नाश्ता करना बहुत जरूरी होता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो दिनभर की ऊर्जा के लिए आपको अपने ब्रेकफास्ट में प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिन्स युक्त नाश्ता जरूर करना चाहिए। इससे आप पूरे दिन एक्टिव और फिट रह सकेंगे। अगर आप सुबह का नाश्ता ठीक से नहीं करेंगे तो जल्दी थक जाएंगे और बीमार भी जल्दी पड़ जाएंगे। इसलिए आज हम आपको बताते हैं कि सुबह उठकर आपका रुटीन कैसा होना चाहिए।

किस टाइम करें नाश्ता

आपको सुबह जल्दी उठना चाहिए और नाश्ते का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप सही समय से उठेंगे और सही से नाश्ता करेंगे तो पूरे दिन एक्टिव रहेंगे और आपको काम करने में थकान महसूस नहीं होगी। आप सुबह आठ से 10 के बीच प्रॉपर नाश्ता कर लें। सुबह उठें व्यायाम करें। अपना जल्दी से काम खत्म करें और उठने के 2 घंटे के भीतर नाश्ता कर लें। यदि आप 6 बजे उठते हैं तो 8 बजे तक किसी भी हाल में नाश्ता कर लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें: दिनभर खुद को एक्टिव रखने के लिए,खाने में शामिल करें ये चीजें

खाली पेट क्या खाया जा सकता है

सबसे पहले तो उठते ही रोजाना एक ग्लास हल्का गुनगुना पानी जरूर पीएं। इसमें आप की इच्छा के अनुसार शहद भी मिला कर पी सकते हैं। ब्रेकफास्ट में फाइबर, मिनरल्स, विटामिन्स जैसे खाने को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।

नाश्ते में कौन-कौन से फलों का सेवन किया जा सकता है

सुबह अपने नाश्ते में फलों का सेवन जरूर करें। फलों में आप, पपीता, ऑरेंज, एप्पल, तरबूज, अंगूर ये सब खा सकते हैं। क्योंकि इनमें विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। अच्छे से किया गया पौष्टिक आहार वाला नाश्ता आपको पूरे दिन एक्टिव रखेगा।

यह भी पढ़ें: नाश्ते में करें कार्ब्स का सेवन,रहेंगे फिट

नाश्ते में अंडा खाया जा सकता है

अंडों से होने वाले फायदों के बारे में तो हम सभी जानते हैं। ये बहुत ही फायदेमंद होता है। अंडे में सेलेनियम और जिंक जैसे महत्वपूर्ण तत्व पाए जाते हैं। ये हमारी बॉडी को एंटीऑक्सीडेंट्स प्रोवाइड करते हैं। इसके साथ ही टॉक्सिन पदार्थों को बाहर निकाल देते हैं। अंडा हड्डियों को मजबूत बनाता है। अंडे में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसलिए सुबह के नाश्ते में आपको अंडा जरूर शामिल करना चाहिए।

नाश्ते में ओट्स खाएं

जौ से ओट्स बनता है। इसके बहुत सारे अलग-अलग स्वादिष्ट फ्लेवर भी बाजार में मौजूद हैं। जौ के फायदे से तो हम सभी वाकिफ हैं। इसलिए नाश्ते में ओट्स खाना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें फाइबर पाया जाता है जो बॉडी को खूब फायदा पहुंचाता है। और इसका रोजाना सेवन आपको फिट रखता है।

यह भी पढ़ें: नाश्ते में इन 5 चीज़ों के सेवन में बरते सावधानी