12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Black Tea Health Benefits: जानिए ब्लैक टी से होने वाले अद्भुत फायदों के बारे में

Black Tea Health Benefits: ब्लैक टी का रोजाना सेवन सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। इसलिए इसका रोजाना सेवन जरूर करना चाहिए।

2 min read
Google source verification
Black Tea Health Benefits

Black Tea Health Benefits

नई दिल्ली। Black Tea Health Benefits:ब्लैक टी का सेवन सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। ब्लैक टी में एंटीऑक्सीडेंट्स,फ़्लोराराइट्स,फायटोकेमिकल्स जैसे अनेकों तत्त्व पाए जाते हैं। इसका सेवन पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करता है। वहीं इसका सेवन पूरे दिन के लिए एनर्जी बढ़ाता है। ब्लैक टी का सेवन कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने में भी लाभदायक होता है। इसलिए रोजाना आपको ब्लैक टी का सेवन जरूर करना चाहिए।
आइए जानते हैं ब्लैक टी से होने वाले और फायदे के बारे में-

हार्ट
हार्ट के सेहत के लिए ब्लैक टी का सेवन अच्छा होता है। ब्लैक टी में एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई तत्त्व पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं। वहीं ये हार्ट की सेहत को भी स्वस्थ रखते हैं। इसलिए आपको सुबह-सुबह इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

बालों के ग्रोथ के लिए
ब्लैक टी का सेवन बालों को मजबूत बना के रखने में मददगार होता है। ब्लैक टी में एंटी ऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। जो बालों को बढ़ने में मदद करती है। और वहीं ये बालों की टूटने व झड़ने जैसी समस्या से निजात दिलाती है।

इम्युनिटी
ब्लैक टी में एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो इम्युनिटी को मजबूत रखने में मदद करती है। ये कई प्रकार के वायरल इन्फेक्शन से बचाती है। वहीं इम्युनिटी को स्ट्रांग भी बनाती है जिससे कई सारी बीमारियां शरीर से दूर रहती हैं।

डायबिटीज
ब्लैक टी के सेवन से डायबिटीज जैसी समस्या को कम किया जा सकता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स की और एंटी इंफ्लेमेटरी की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो ब्लड शुगर के प्रभाव को कंट्रोल करने में लाभदायक होता है।