
Flaxseed For Health
नई दिल्ली। Flaxseed For Health: अलसी का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। अलसी सेहत के लिए तो अच्छी होती ही है साथ ही साथ इसके तेल में भी अनेकों फायदेमंद तत्त्व पाए जाते हैं। अलसी एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन बी,प्रोटीन,एमिनो 3 एसिड, कॉपर,मैंगनीज और अनेकों माइक्रो नुट्रिएंट पाए जाते हैं। इसका रोजाना सेवन फायदेमंद माना जाता है।
और ये आपके वजन को कम करने में लाभदायक होती है। डायबिटीज के रोगियों के लिए अच्छा माना जाता है।
तो चलिए जानते हैं अलसी के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में।
स्किन के के लिए होता है लाभदायक
अलसी में अनेकों महत्वपूर्ण तत्त्व पाए जाते हैं। जो कि सेहत के साथ-साथ स्किन के लिए भी लाभदायक होते हैं। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स और फाइटोकेमिकल्स की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो स्किन से जुड़े हुए समस्याओं को कम करते हैं। ये स्किन में झुर्रियों जैसी समस्या को कम करती है। स्किन को चमकदार बनाती है। आप रोजाना एक चम्मच अलसी के पाउडर का गर्म पानी के साथ सेवन कर सकते हैं।
वेट कम करने में
बढ़ते वजन से परेशान हैं और वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं तो अलसी के बीजों का सेवन कर सकते हैं। माना जाता है कि इसके बीजों का रोजाना खाया जाए तो ये काफी हद तक वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। और ये ब्लड में मौजूद शुगर के लेवल को मेन्टेन रखने का भी काम करता है।
पाचन शक्ति को मजबूत बनाए रखने में करता है मदद
माना जाता है कि अलसी का यदि आप नियमित रूप से सेवन करते हैं तो ये आपके पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। साथ ही साथ ये पाचनशक्ति को बेहतर बनाने के साथ कब्ज जैसी समस्या भी दूर करता है।
डायबिटीज
अलसी में भरपूर मात्रा में फैटी एसिड और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ये डायबिटीज जैसी बीमारी को कंट्रोल में रखने में मदद करती है। यदि आप डायबिटीज के पेशेंट्स हैं तो अलसी का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता हैं।
हार्ट की सेहत के लिए
अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड,फाइबर,प्रोटीन,विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो कि हार्ट की सेहत के लिए काफी हद तक लाभदायक होते हैं। इसलिए आप अलसी का सेवन अपनी रोजाना की डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Published on:
20 Sept 2021 02:28 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
