
Heat Rash
गर्मी के मौसम में घमौरियों की समस्या आम हो जाती है। Heat Rash के कारण पीठ पर बहुत अधिक खुजली तो होती ही है, साथ में जलन भी होने लगती है। ऐसे में जब तक ठंडक नहीं मिले तब तक व्यक्ति बेचैन रहता है। आप कुछ घरेलू चीजों का उपयोग कर घमौरियों से राहत पा सकते हैं।
दरअसल, जब गर्मी का प्रकोप अधिक बढ़ जाता है। तो शरीर पर घमौरियों की समस्या होने लगती है। इसमें पीठ, हाथ और शरीर पर बारिक बारिक फुंसियां जैसी होती है। जो चुभने लगती है और इसमें खुजली भी होती है। घमौरियों के कारण व्यक्ति का बैठना - उठना और सोना भी मुश्किल हो जाता है। क्योंकि जैसे ही शरीर कहीं टच होता है। तो वह चुभने लगती है। इसलिए आपको कुछ घरेलू उपाय अपनाने होंगे। जिससे शीघ्र ही घमौरियों में आराम मिलेगा।
खीरा से मिलेगी ठंडक -
गर्मी के मौसम में खीरा शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से शरीर में ठंडक पहुंचती है। साथ ही इसका उपयोग घमौरियों से निजात पाने के लिए भी किया जा सकता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में एक नींबू निचोड़ कर खीरे के छोटे-छोटे टुकड़े इसमें डाल दें और कुछ देर बाद इन टुकड़ों को घमौरियों पर डालकर हल्के हाथ से रगड़े। जिससे घमौरियों से होने वाली जलन कम होगी और खुजली से राहत मिलेगी।
नारियल के तेल से मिलेगा आराम -
त्वचा से संबंधित समस्याओं से निजात पाने के लिए नारियल का तेल बहुत मददगार होता है। इसलिए आप घमौरियों वाली जगह पर नारियल के तेल में देशी कपूर मिलाकर हल्के हाथ से मालिश करें। इससे घमौरियों से निजात मिलेगी और जलन की जगह ठंडक का एहसास होगा।
एलोवेरा से मिलेगी राहत -
शरीर के लिए एलोवेरा बहुत ही फायदेमंद होता है। एलोवेरा का गूदा निकालकर इसे घमौरियों पर लगाएं और करीब आधे घंटे तक लगा रहने दें। इसके बाद पानी से धो लें। ऐसा दिन में दो बार कर सकते हैं। एक-दो दिन इस प्रक्रिया को करने से काफी आराम मिलेगा।
मुल्तानी मिट्टी का करें उपयोग -
घमौरियों या त्वचा से संबंधित अन्य समस्याओं में मुल्तानी मिट्टी बहुत फायदेमंद होती है। आप एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी गला कर उसका लेप घमौरियों पर लगाएं। हो सके तो इसमें गुलाब जल भी मिला लें। यह लेप लगाने से आपको कुछ ही देर में ठंडक का एहसास होगा और खुजली से भी राहत मिलेगी।
हल्दी का उबटन लगाएं -
घमौरियों में हल्दी का उबटन भी बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए आप मेथी दाना, हल्दी और नमक तीनों को बराबर मात्रा में लेकर पीस लें और नहाने से पहले अपने शरीर पर लगाएं। कुछ देर बाद जब यह सूखने लगे नहा लें। सप्ताह में एक बार भी यह उपाय करने से आपको काफी राहत मिलेगी।
Published on:
08 Jun 2021 04:05 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
