28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन फलों का रोज करेंगे सेवन तो गर्मी में नहीं होगी पानी की कमी

इन फलों का रोज करेंगे सेवन तो गर्मी में नहीं होगी पानी की कमी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 29 Apr 2021, 7:36 PM IST

इन फलों का रोज करेंगे सेवन तो गर्मी में नहीं होगी पानी की कमी

इन फलों का रोज करेंगे सेवन तो गर्मी में नहीं होगी पानी की कमी

गर्मी के मौसम में आपके शरीर में पानी की कमी हो जाती है। गर्मी में बार-बार पानी के पीने के बाद भी हमें प्यास लगती रहती है। ऐसे में अगर आप कुछ फलों का सेवन करेंगे। तो निश्चित ही यह शरीर में पानी की कमी नहीं होने देगा। क्योंकि इन फलों में पर्याप्त मात्रा में पानी होता है। यह आपके गला सूखने की समस्या से भी निजात दिलायेगा।

गर्मी के मौसम में आप आम खा सकते हैं। इसी के साथ कच्चे आम का पना भी आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होने देगा।

यह तो सभी जानते हैं कि तरबूज में भरपूर पानी होता है। इसलिए गर्मी के मौसम में तरबूज का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।

खीरा का सेवन आपके शरीर में पानी की कमी तो दूर करता ही है, साथ ही यह विटामिन, पोटेशियम, मैग्नीशियम से भरपूर होता है। इसलिए यह शरीर के विषैले पदार्थों को भी बाहर निकालता है।

संतरा गर्मी के मौसम में शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी, पोटेशियम तो होता ही है।इसी के साथ यह आपके शरीर को भरपूर एनर्जी देता है।

टमाटर में विटामिन ए, विटामिन बी2, जैसे कई तत्व होते हैं। गर्मी के मौसम में इसे कच्चा खाने या सलाद के रूप में खाने से भी शरीर को कई फायदे होते हैं। इसलिए टमाटर का सेवन भी करें।

मोसंबी का सेवन भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे आपको कई प्रकार के विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं। साथ ही यह आपके इम्युनिटी सिस्टम को भी मजबूत करता हूं।

गर्मी के मौसम में खरबूजा भी आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जिसमें भी पानी की भरपूर मात्रा होती है। इसके सेवन से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।

अंगूर खाने से भी आपके शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व मिलते हैं । यह आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है और आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल