स्वास्थ्य

Body pain : बदन दर्द से परेशान हो गए हैं तो अब अपनाएं यह घरेलू उपाय

Body pain : बदलते मौसम में शरीर दर्द की समस्या आम हो जाती है। जिससे निजात पाने के लिए आप यह घरेलू उपाय कर सकते हैं।

2 min read
Aug 18, 2021
Body Pain

बदलते मौसम में शरीर दर्द की समस्या आम होती है। बदन दर्द होने के कारण लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो जाती है। खासकर बारिश के मौसम में इस प्रकार की समस्या अधिक होती है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही नुकसानदायक हो सकती है। इस कारण आप इस मौसम में भी फिट रहने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपना सकते हैं।

हल्दी का दूध पीएं-

मौसम बदलने के कारण अगर आपके शरीर में दर्द हो रहा है। तो आप हल्दी के दूध का सेवन करें। दूध को अच्छे से गर्म कर लें। इस में हल्दी मिलाकर पीएं। इससे शरीर और कंधे का दर्द बहुत जल्दी कम हो जाएगा।

लेवेंडर तेल से मालिश करें-

लेवेंडर आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर की सूजन और दर्द को कम करते हैं। इसलिए लेवेंडर के तेल से मालिश करें। इससे आपको बहुत फायदा होगा। लैवेंडर का तेल आप नहाने के पानी में डालकर भी नहा सकते हैं।

अदरक का सेवन करें-

अदरक में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। जो दर्द और सूजन के लिए फायदेमंद होता है। आप अदरक को पीसकर पानी में उबालकर इस पानी को पी सकते हैं। आप चाहे तो अदरक की चाय बनाकर पी सकते हैं। या फिर आप चाहे तो अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े करें और उसे भी सीधे चबा चबा कर अदरक का सेवन कर सकते हैं।

नमक से करें सिकाई-

नमक में मैग्नीशियम और सल्फेट पाया जाता है।यह दर्द और सूजन को कम करने में मददगार होता है। इसलिए आप नमक की सिकाई करें। जिससे आपको दर्द और सूजन से राहत मिलेगी।

Published on:
18 Aug 2021 12:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर