30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sunburn : धूप से झुलसी हुई त्वचा को ठीक करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

Sunburn : अत्यधिक धूप के कारण आपकी त्वचा झुलस जाती है। उस पर काले निशान पड़ जाते हैं। इस समस्या से बचने और त्वचा को ठीक करने के लिए आप यह घरेलू उपाय अपनाएं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 25 Aug 2021, 11:20 AM IST

Sunburn

Sunburn

जिन लोगों को घर से बाहर निकलना पड़ता है। उन्हें धूल, धूप, ठंड सभी का सामना करना होता है। ऐसे में धूप का सामना करना सबसे चुनौतीपूर्ण रहता है। क्योंकि इससे आपकी स्किन झुलस सी जाती है और आपकी त्वचा पर कालापन अलग ही नजर आता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए आप यह घरेलू उपाय कर सकती हैं।

कपड़े से ढककर निकले-

अगर आपको घर से बाहर काम पर जाना पड़ता है। तो आप अपने आप को कपड़े से ढककर निकले, या छतरी का उपयोग करें। जिससे आपको धूप से होने वाली समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही अगर आपको कोई काम नहीं है, तो तेज धूप में निकलने से भी बचें।

भरपूर पानी पीएं-

सनबर्न की समस्या से बचने के लिए आपको भरपूर पानी पीना चाहिए। जिससे त्वचा हाइड्रेट रहेगी और सन बर्न का असर भी कम होगा।

सनस्क्रीन लगाएं-

घर से निकलने से पहले आप सनस्क्रीन लगाकर ही बाहर निकले। मॉश्चराइजर का भी उपयोग करें।जिसमें एंटीऑक्सीडेंट विटामिन सी और ई पर्याप्त मात्रा में हो।

यह भी पढ़ें - सेहत के लिए जरूरी है ओमेगा 3 फैटी एसिड, इन फूड्स से करें प्राप्त.

बर्फ से करें मसाज-

धूप से आने के बाद घर पर आप बर्फ से सिकाई करें। सिकाई करने के लिए आप एक छोटे से कपड़े में बर्फ लपेटकर सिकाई करें। जिससे आपको काफी आराम होगा।

यह भी पढ़ें - गर्दन के कालेपन को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय.

टी पानी का उपयोग करें-

एक कप पानी में 2 ग्रीन टी के बेग डालें और उसे उबाल लें। इसके बाद पानी को ठंडा होने दें फिर इसे एक कॉट कॉटन के माध्यम से प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे काफी आराम मिलेगा।

यह भी पढ़ें - दिमाग और सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है यह योगासन.

टमाटर का उपयोग करें -

झुलसी हुई त्वचा को ठीक करने के लिए टमाटर का भी उपयोग कर सकते हैं। आप टमाटर को पीसकर इसका पल्प स्किन पर लगाएं। टमाटर में दलिया और कच्चे दूध को मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे चेहरे से लेकर प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे सनबर्न की समस्या दूर होगी।

यह भी पढ़ें - रोजाना चार दाने काली मिर्च का सेवन आपको रखेगा सेहतमंद.

खीरे का पेस्ट-

सनबर्न के कारण होने वाली समस्या से निजात पाने के लिए आप खीरे का पेस्ट बनाएं और इसे प्रभावित जगह पर लगाएं। बाद में आप चाहे तो खीरे की स्लाइस को काटकर हल्के हाथों से रगड़ कर टैनिंग भी हटा सकते हैं।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल