
Dead skin
अपने चेहरे से मृत त्वचा को हटाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं। इसमें आपको बहुत कम समय लगेगा और आपकी त्वचा भी निखर जाएगी। आइए जानते हैं वह कौन से उपाय हैं। जिन्हें करने से आपको डेड स्किन की समस्या से निजात मिलेगी ।
अखरोट का स्क्रब तैयार करें-
वैसे तो बाजार में भी अखरोट का स्क्रब मिलता है।लेकिन अगर आप इसे घर पर तैयार करेंगे, तो यह बहुत ही फायदेमंद होगा। क्योंकि घर में सभी प्राकृतिक चीजें और शुद्धता रहेगी। आप इसके लिए एक मुट्ठी अखरोट और शहद ले। पहले आप अखरोट को मिक्सर में डालकर पीस लें और फिर एक कटोरी में थोड़ा शहद ले और अखरोट के पाउडर को मिलाएं। यह स्क्रब तैयार हो गया है।अब आप इसे मसाज करते हुए अपने चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे या फिर जब तक सुख ना जाए। तब तक रहने दें, इसके बाद चेहरे को धो लें।
एलोवेरा का स्क्रब तैयार करें -
एलोवेरा का स्क्रब तैयार करना बहुत ही आसान है। आप एलोवेरा का पत्ता काट लें और उसका जेल आप एक कटोरी में रखें। इसमें थोड़ा शहद डालें और एक चम्मच चावल का आटा भी डालें।अब तीनों को मिलाकर अपने चेहरे पर स्क्रब की तरह तरह लगाएं। इससे मृत त्वचा भी हट जाएगी और आपके चेहरे पर भी ग्लो आएगा।
कॉफी का स्क्रब तैयार करें-
कॉफी का स्क्रब भी चेहरे के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस को तैयार करने के लिए आप आधा कप कॉफी, आधा कप ब्राउन शुगर और आधा चम्मच शहद ले। इसे एक बर्तन में डालकर अच्छी तरह मिलाएं और अपने चेहरे पर सर्कुलर मोशन में स्क्रब की तरह लगाएं और आधे घंटे या जब तक सुख ना जाए तब तक रहने दें। इसके बाद चेहरे को अच्छे से धो लें।
Updated on:
21 Aug 2021, 11:52 AM IST
Published on:
21 Aug 2021, 11:52 AM IST
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.