12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्म पानी गर्मी में भी सेहत के लिए है लाभदायक, इस तरह करें उपयोग

गर्म पानी गर्मी में भी सेहत के लिए है लाभदायक, इस तरह करें उपयोग

2 min read
Google source verification
गर्म पानी पीने के लाभ

गर्म पानी पीने के लाभ

वैसे तो लोग गर्मी में ठंडे पानी का उपयोग अधिक मात्रा में करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि गर्मी के मौसम में भी गर्म पानी आपकी सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। लेकिन गरम पानी के उपयोग का समय सही होना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि गर्मी में किस समय आप गर्म पानी का उपयोग करेंगे, तो यह आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होगा।

वैसे तो कई लोग रोजाना सुबह उठते ही गर्म या गुनगुना पानी पीते हैं। लेकिन गर्मी में भी आप सुबह उठकर गर्म या गुनगुना पानी पीएंगे, तो यह आपके लिए फायदेमंद होगा। क्योंकि कोरोना काल में यह आपको कई बीमारियों से बचाएगा। गर्म पानी पीने से आपको संक्रमित होने का खतरा बहुत कम रह जाएगा। इसलिए आप गर्मी के मौसम में भी गर्म पानी का सेवन करें।

गर्मी के मौसम में गर्म पानी पीने से आप इस मौसम में होने वाली बीमारियों से बच जाएंगे। इस मौसम में भी आपको बुखार, सर्दी, खांसी आदि बीमारियां नहीं होगी। और आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। गर्मी में गर्म पानी पीने से आपको गले में खराश, खांसी और साइनस जैसी समस्या से भी राहत मिलेगी।

गर्मी के मौसम में आप अगर रोजाना सुबह उठकर गर्म पानी पीते हैं। तो यहां आपको वजन कम करने में भी मददगार होगी। क्योंकि गर्म पानी आपके शरीर के टेंपरेचर को बराबर रखता है। यह मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाता है। इसलिए आप रोजाना एक गिलास गर्म या गुनगुने पानी का सेवन करें। हो सके तो इसमें एक चम्मच शहद भी मिलाकर पी सकते हैं।

गर्म पानी पीने से आपके शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। गुनगुना पानी इंटेस्टाइन में मौजूद भोजन को भी जल्दी से ब्रेकडाउन कर पाचन तंत्र को मजबूत करता है। इसलिए आप अगर रोजाना गुनगुना पानी पीएंगे तो आपको काफी लाभ होगा। इसमें आप नींबू का रस भी डाल सकते हैं।

रोजाना गर्म पानी पीने से आपको कब्ज की समस्या से भी राहत मिलेगी। क्योंकि गुनगुना पानी आंतों में मौजूद भोजन का ब्रेकडाउन करता है और वह आसानी से मल के रूप में बाहर निकल जाता है।