
Cake and biscuits Increase Risk of Heart Attack प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)
Cake and biscuits Increase Risk of Heart Attack: अगर आप रोज हेल्दी खाना खाते हैं लेकिन साथ में बिस्कुट, केक, कुरकुरे जैसी चीजें भी खाते हैं तो यह आदत आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। ब्रिटेन में हुई एक नई रिसर्च में पता चला है कि जो लोग हेल्दी डाइट के साथ जंक फूड खाते हैं। उन्हें दिल की बीमारी और स्ट्रोक का खतरा ज्यादा होता है। रिसर्च में कहा गया है कि ऐसे लोगों को हेल्दी खाने का कोई फायदा नहीं मिल रहा, क्योंकि जंक फूड उसका असर खत्म कर देता है।
लंदन के किंग्स कॉलेज में हुई इस रिसर्च में 850 से ज्यादा लोगों की खानपान की आदतों पर करीब से नजर रखी गई। इन लोगों में से कई ऐसे थे जो हर दिन फल, सब्जियां, नट्स और सीड्स जैसे हेल्दी फूड ले रहे थे। लेकिन इनकी एक बड़ी गलती यह थी कि वे इसके साथ चॉकलेट, बिस्कुट, केक और कुरकुरे जैसी चीजें भी खूब खाते थे। नतीजा ये हुआ कि हेल्दी खाने से मिलने वाले सारे फायदे बर्बाद हो गए और इन लोगों में दिल की बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ गया।
रिसर्च में सामने आया कि जिन लोगों ने ब्रेकफास्ट में सिर्फ फल, नट्स और ग्रेनुला लिया। उनके शरीर को फायदा हुआ। लेकिन जो लोग नाश्ते में बिस्कुट, केक और पाइ जैसी चीजें खाते रहे। उनमें ब्लड शुगर का स्तर काफी बढ़ गया। इनका मेटाबॉलिज्म भी बिगड़ गया और मोटापा तेजी से बढ़ा। यही नहीं ऐसे लोगों में हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा भी बाकी लोगों से ज्यादा देखा गया।
इस अध्ययन के बाद ब्रिटिश सरकार खाने के मेन्यू से बिस्कुट, केक और दूसरे प्रोसेस्ड स्नैक्स को हटाने की योजना बना रही है। रिसर्च में पाया गया कि करीब 26 प्रतिशत लोग ऐसे थे। जो हेल्दी खाने के साथ ही अनहेल्दी चीजों का सेवन भी कर रहे थे। यही वजह है कि उनकी सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ और वे बार-बार बीमार पड़ते रहे। यूरोपियन जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में छपी इस रिपोर्ट ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि सिर्फ हेल्दी खाना काफी नहीं, बल्कि स्नैक्स पर कंट्रोल भी जरूरी है।
Updated on:
18 Jun 2025, 8:15 PM IST
Published on:
18 Jun 2025, 8:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.