12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

काम की जानकारी : कोरोना से जंग में ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर कितने हैं मददगार, जानिए इसके बारे में

कब, क्यों और कैसी डिवाइस का करें उपयोग।जानिए ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर के बारे में वह सब जो आप जानना चाहते हैं।

2 min read
Google source verification
काम की जानकारी : कोरोना से जंग में ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर कितने हैं मददगार, जानिए इसके बारे में

काम की जानकारी : कोरोना से जंग में ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर कितने हैं मददगार, जानिए इसके बारे में

नई दिल्ली । देश में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से मचे कोहराम के बीच ऑक्सीजन का संकट लगातार गहराता जा रहा है। अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहे तो घर में आइसोलेट गंभीर संक्रमित मरीजों को भी ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। इस बीच ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर थोड़ी राहत दे सकते हैं। ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर के बारे में वह सब जो आप जानना चाहते हैं।

मॉडरेड स्थिति में ही करें उपयोग-
विशेषज्ञों के अनुसार ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर का उपयोग तभी करें जब कोरोना संक्रमित मरीज मॉडरेड स्थिति में हो। पुणे के बीजे मेडिकल कॉलेज में एनेस्थीसिया विभाग की प्रमुख प्रोफेसर संयोगित नाइक ने एक रिपोर्ट में कहा था कि अगर मरीज का ऑक्सीजन लेवल बहुत कम गिरा हो तो ही इसका उपयोग कारगर होगा। ऑक्सीजन सैचुरेशन लेवल 90-94 है तो ही आप कंसेंट्रेटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐसे करता है काम -
ऑक्सजीन कंसेंट्रेटर आसपास की हवा से ऑक्सीजन में घुली अन्य गैसों को बाहर निकाल कर शुद्ध ऑक्सीजन को एक सिलेंडर में एकत्र करता है।
हवा में 78% नाइट्रोजन और 21% ऑक्सीजन गैस होती है, दूसरी गैस एक फीसदी हैं।
ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर इस हवा को अंदर लेता है, उसे फिल्टर करता है और नाइट्रोजन को वापस हवा में छोड़ देता है।
डिवाइस बाकी बची ऑक्सीजन मरीज को उपलब्ध कराती है।
कंसेंट्रेटर में भी ऑक्सीजन मास्क या नेजल ट्यूब के जरिए दी जाती है।

होम यूनिट डिवाइस है बेहतर-
ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर डिवाइस दो तरह की होती है, होम यूनिट व पोर्टेबल यूनिट ।
दोनों डिवाइस बिना किसी रिफिल की मदद से ऑक्सीजन खुद बनाती है।
होम यूनिट में सीधी बिजली सप्लाई चाहिए होती है, जबकि बैट्री से चलने वाले पोर्टेबल डिवाइस को कहीं भी अपने साथ ले जा सकते हैं।
पोर्टेबल यूनिट लंग डिजीज जैसी बीमारी में उपयोग की सलाह दी जाती है, कोरोना में यह ज्यादा कारगर नहीं है।
होम यूनिट से ऑक्सीजन का फ्लो लगातार बना रहता है, कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए यह मददगार है
होम यूनिट के बजाय पोर्टेबल यूनिट तिगुनी कीमत पर बाजार में मिलते हैं।

जरूरत से ज्यादा हो कैपेसिटी -
सीडीसी की गाइडलाइन के अनुसार, कंसेंट्रेटर की कैपेसिटी मरीज की जरूरत से ज्यादा होनी चाहिए। ऐसा कंसेंट्रेटर खरीदना चाहिए जो ऑक्सीजन प्युरिटी इंडिकेटर के साथ आता हो। 90 प्रतिशत से ज्यादा शुद्धता के साथ 5 लीटर वाला कंसेंट्रेटर 3 लोगों के छोटे परिवार के लिए सही विकल्प है। दो से ज्यादा बुजुर्ग हों तो 10 लीटर का कंसेंट्रेटर ठीक रहेगा।