
अधिक सोचने से जल्द दिखाने लगती है आपकी उम्र
आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्या सच में अधिक सोचने वालों की उम्र कम सोचने वालों की उम्र से ज्यादा लगती हैं। क्या चिंतन करना आपके उम्र पर असर डाल सकता है। या स्ट्रेस आपकी उम्र पर असर डाल सकता है? इस सारे विषय पर आज हम आपको पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। पुराने समय में कहा गया है कि चिंतन से चतुराई घटे दुख से घटे शरीर इसका मतलब यह होता है कि ज्यादा चिंतन करने से आपके सोचने की क्षमता घटती है। पर नए रिसर्च में यह भी सामने आया है कि जो इंसान ज्यादा स्ट्रेस में रहता है उसके चेहरे पर उम्र ज्यादा जल्दी दिखाई देती है। स्ट्रेस में रहने वाले लोगों की नींद भी पूरी नहीं होती जिसकी वजह से उनकी आंखों के नीचे काले धब्बे भी नजर आने लगते हैं।
मानसिक तनाव के कारण आपके चेहरे पर जल्द आने लगती है झुर्रियां
यदि कोई इंसान चिंता मुक्त होकर जीता है तो उसके चेहरे पर मुस्कुराहट और तरो ताजगी बनी रहती है। वही कोई इंसान अगर मानसिक तनाव से जूझ रहा होता है तो उसके चेहरे पर झुर्रियां साफ दिखाई देने लगती है । उसके माथे की लकीरें भी ज्यादा उभर कर सामने आती है । और आंखों के नीचे के काले धब्बें भी उसके उम्र को साफ दिखाने लगते हैं।
स्ट्रेस या तनाव क्या है?
तनाव यह डिप्रेशन एक प्रकार का मानसिक विकार है। किसी भी एक नकारात्मक विचार के दिमाग़ पर हावी हो जाने के बाद हमारी मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है। हमारा मस्तिष्क सही से कार्य करने और किसी भी ख़ुशी के मौक़े प्रसन्न होने में असक्षम हो जाता है। यह तनाव की स्थिति कही जा सकती है।
Updated on:
14 Jan 2022 08:05 pm
Published on:
14 Jan 2022 08:03 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
