14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनिद्रा को महज 11 मिनट में दूर भगाए कुंडलिनी योग

अगर आपको भी रात में बिस्तर पर जाने के बाद नींद आते आते वक्त लग जाता है । या फिर रात के 1 से 2 बजे तक आप सोने की कोशिश करते रहते हैं । पर नींद नहीं आती तो आज के इस आर्टिकल में आपके प्रॉब्लम का उपाय दिया हुआ है।

less than 1 minute read
Google source verification
yoga.jpg

नई दिल्ली। आज के समय में लोगों के पास सुख सुविधा तो सारी है परंतु नींद ही खत्म हो गई है । यदि आपको भी रात में नींद आने में समस्या होती है तो आज के इस आर्टिकल में आपके प्रॉब्लम का सलूशन छुपा है।
आप कुंडलिनी योग का इस्तेमाल कर अपने अनिद्रा के प्रॉब्लम को दूर कर सकते हैं । आइए आज के इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें और समझें कि कैसे आप अपने इस समस्या से राहत पा सकते हैं।

क्या है कुंडलिनी योग

कुंडलिनी योग बेहतर नींद के लिए जरूरी माना जाता है। रात को सोने से एक घंटा पहले यदि कुंडलिनी योग किया जाए तो आपको अनिद्रा से राहत मिलती है। कुंडलिनी योग आपके एकाग्रता को बढ़ाता है। मन को शांति प्रदान करता है। रात को सोने से पहले यदि इस अभ्यास को किया जाए तो आप सुकून की नींद पा सकते हैं ।

कैसे किया जाता है यह प्राणायाम
वैसे तो योग सेहत के लिए फायदेमंद होता है पर यह योग आपके नींद के लिए फायदेमंद है। इसे रात को सोते वक्त किया जाता है। 11 मिनट का यह पावर योगा आपको पूरी रात एक सुकून की नींद दे सकता है।

पहले एक से तीन मिनट- पेट से लंबी और गहरी सांसें लें।
फिर तीन से पांच मितट- बाहें 60 डिग्री के कोण पर खालें, आपकी हथेलियां फैली हुई हों।
पांच से सात मिनट- बाहें पूरी तरह फैला दीजिए। आपकी कलाइयां भी सपाट हों।
सात से नौ मिनट - अपनी दोनों हथेलियों को मिलाइए।
नौ से ग्‍यारह मिनट - दोनों हथेलियों को अपनी गोद में रखिये। स्‍मरण रहे आपकी दोनों हथेलियां ऊपर की ओर हों। बायीं हथेली नीचे हो और दायीं हथेली उसके ऊपर। दोनों उंगूठे एक दूसरे को छू रहे हों।