जयपुर। कभी ना कभी किसी के खर्राटों ने आपको जरूर परेशान किया होगा।
इसमें आपकी पत्नी से लेकर परिवार को कोई सदस्य या दोस्त हो सकता है।
लेकिन एक वैज्ञानिकों ने इस पेरशानी का हल निकालने का दावा किया है।
उनके अनुसार यदि शरीर को सोते समय थोड़ा उंचा रखा जाए तो खर्राटों से आराम मिलता है और वजन भी कम होता है।
खर्राटों से निजात के लिए एक उपकरण भी तैयार किया गया है जिसे कंटीन्युअस पॉजिटिव एयरवे प्रेशर नाम दिया गया है। इस उपकरण को मास्क की तरह से पहना जाता है।
जर्मनी के शोधकर्ताओं ने माना कि खर्राटे का कोई निश्चित कारण नहीं होता। फिर भी जीभ का बड़ा होना, पुरानी सर्दी और मोटापा जैसे कारणों को हम खर्राटों का कारण मान सकते हैं।
अधिक खर्राटे आने पर पालीसाइटमियो नामक रोग भी हो सकता है। इस रोग में खून में रक्त कणों की गाठे सी बन जाती है। शोधकर्ताओं ने ये निष्कर्ष कई पुरूष्ाो और महिलांओ पर शोध करके निकाला है।
खर्राटे लेने का पता आपको अपने आप तो नहीं लग पाता ये बात आपको आपका पार्टनर बताता है। जैसे ही आपको इस बात का पता चले आपको तुरंत डॉक्टर की मदद लेनी चाहिए और उचित इलाज कराना चाहिए।
जिन लोगों की सांस नली में कोई परेशानी होती है उन्हें भी खर्राटे आने लगते हैं। खर्राटे नवजात शिशु से लेकर बुजुर्ग तक किसी को भी आ सकते हैं।