12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए मिलावटी दूध की कैसे घर बैठे करें पहचान और स्वास्थ के लिए कितना हानिकारक होता है

हमारी रोजमर्रा ज़िंदगी में कुछ चीजें बहुत जरूरी होती है उसी में से एक है दूध । दूध एक ऐसी चीज है जो हर घर की जरूरत है. हर कोई दूध पीता है। फिर चाहे बच्‍चे हों बुजुर्ग हों या फिर घर के अन्‍य सदस्‍य। हालांकि दूध में मिलावट से बेखबर हम सब कई तरह की शारीरिक समस्‍याओं का शिकार होने लगते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आपको असली दूध की पहचान हो। और अक्सर हमें त्योहार के समय ज्यादा पैसे देकर भी आपको कई बार शुद्ध चीजें नहीं मिल पाती हैं।

2 min read
Google source verification
how to identify adulterated milk sitting at home

how to identify adulterated milk sitting at home

नई दिल्ली : दूध एक ऐसी चीज है जो हर घर की जरूरत है हर कोई दूध पीता है | फिर चाहे बच्‍चे हों बुजुर्ग हों या फिर घर के अन्‍य सदस्‍य | हालांकि दूध में मिलावट से बेखबर हम सब कई तरह की शारीरिक समस्‍याओं का शिकार होने लगते हैं | ऐसे में जरूरी है कि आपको असली दूध की पहचान हो दूध में पानी मिलाने की बात तो छोड़िए 10 से भी ज्यादा अलग-अलग चीजें मिलाकर सिंथेटिक दूध तैयार किया जा रहा है | इस बात का खुलासा फ़ूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में भी कई बार हो चुका है |

कैसे तैयार होता है नकली दूध

जानकारों की मानें तो नकली दूध पानी में मिल्क पाउडर मिलाकर भी बनाया जाता है जिसमें मक्खन नहीं होता है | चिकनाई के लिए रिफाइंड ऑयल और शैंपू का इस्तेमाल किया जाता है | दूध में झाग बनाने के लिए वाशिंग पाउडर और दूध के सफेद रंग के लिए वाइट पेंट सफेदा मिलाया जाता है | दूध में मीठापन लाने के लिए ग्लूकोज डाला जाता है. इस तरह नकली दूध तैयार होता है |

1. नकली दूध की पहचान कैसे करें
सिंथेटिक दूध स्वाद में कड़वा लगता है
उंगलियों के बीच रगड़ने पर साबुन जैसा चिकनापन लगता है.
गर्म करने पर पीला पड़ जाता है |

2. पानी की मिलावट कैसे पहचानें
दूध की बूंद को चिकनी सतह पर गिराएं।
अगर बूंद धीरे बहे और सफेद निशान छोड़े तो शुद्ध दूध है।
मिलावटी दूध की बूंद बिना निशान छोड़े तेजी से बह जाएगी ।

3. स्टार्च की पड़ताल कैसे करें
आयोडीन की कुछ बूंदें दूध में मिलाएं मिलाने पर मिश्रण का रंग नीला हो जाएगा |

4. दूध में डिटर्जेंट की पहचान
दूध की 5-10 मिलीग्राम मात्रा टेस्ट-ट्यूब में लेकर जोर से हिलाएं
अगर इसमें झाग बनने लगें तो समझ लीजिए इसमें डिटर्जेंट की मिलावट की गई है |

5. दूध में यूरिया के मिलावट को पहचाने
एक कंटेनर में थोड़ा सा दूध ले इसके अंदर एक चम्मच अरहर का पाउडर या सोयाबीन का पाउडर अच्छे से मिलाएं और 5 मिनट तक इसे स्थिर होने के लिए छोड़ दें। इसके अंदर लिटमस पेपर डुबाएं अगर कागज का रंग नीला हो जाता है तो समझ जाइए कि दूध में यूरिया मौजूद है।

6. दूध में वनस्पति के मिलावट को पहचाने
मिलीलीटर दूध में हाइड्रोक्लोरिक एसिड की कुछ बूंदें डालें अब इसमें एक चम्मच चीनी मिला दें अगर दूध का रंग लाल हो जाता है तो इससे यह साबित होता है कि दूध में वनस्पति मिलाई गई है

बच्चों और गर्भवति महिलाओं को नुकसान
हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि लगातार सिंथेटिक दूध पीने से कैंसर हो सकता है | दूध में कैल्शियम होता है लेकिन सिंथेटिक दूध बनने पर इसका रिएक्शन उल्टा हो सकता है |इससे हड्डियां मजबूत नहीं होंगी जबकि केमिकल से आंतों लीवर को नुकसान पहुंचेगा | खासकर बच्चों और गर्भवती महिलाओं में सबसे ज्यादा इसका बुरा असर होगा