
सर्केडियन रिदम की सबसे अहम विशेषताओं में से एक नींद-जागने की लय है। यह लय हमें दिन के दौरान जागने और रात में सोने के लिए प्रेरित करती है। इसका अन्य शारीरिक प्रक्रियाओं पर भी प्रभाव पड़ता है, जैसे डाइजेशन, मेटाबॉलिज्म और इम्यूनिटी सिस्टम। यह हमारी नींद और समग्र स्वास्थ्य के लिए अहम है। इसे नियमित रखने के लिए कुछ सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।
दिनचर्या तय करें
नियमित सोने और जागने का समय निर्धारित करें और उसका पालन करें, भले ही वीकेंड हो। ऐसा करने से आपके शरीर को सोने और जागने के लिए एक नियमित समय सीमा मिल जाएगी।
कमरा हो शांत
सोने से पहले कमरे में अंधेरा करें और इसे शांत रखें। ऐसा करने से मेलाटोनिन हार्मोन का उत्पादन बढ़ेगा, जो नींद को बढ़ावा देता है। सोने से पहले कैफीन का सेवन न करें। यह नींद को बाधित कर सकता है।
निश्चित समय पर व्यायाम
नियमित रूप से निश्चित समय पर व्यायाम करें। व्यायाम नींद की गुणवत्ता में सुधार कर सकता है। साथ ही इससे शरीर को निश्चित समय पर सही मात्रा में कैलोरी बर्न करने की आदत भी होने लगती है।
सामने न रखें घड़ी
अपने पास घड़ी या फोन रखना बंद करें और दिमाग को यह सोचने पर मजबूर करें कि अभी क्या समय हुआ है। धीरे—धीरे आपका दिमाग सही समय का अनुमान लगाने लगेगा
Updated on:
27 Dec 2023 04:03 pm
Published on:
27 Dec 2023 04:00 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
