
ज्यादा गैस बनने से भी सुबह उठते वक्त उल्टी जैसा मन हो सकता है
सवाल-कुछ दिनों से सुबह उठते ही उल्टी जैसे मन होता है। ऐसा क्यों हो रहा है। कोई सलाह देें? अनेक पाठक
जवाब-यह समस्या पेट में अधिक गैस-एसिडिटी बनने के कारण हो सकती है। इसके लिए डाइट और लाइफ स्टाइल में बदलाव की जरूरत है। पानी खूब पीएं। ज्यादा मिर्च-मसाले वाली चीजें खाने से परहेज करें। खाने में हरी सब्जियां और फल अधिक मात्रा में लें। चाय-कॉफी बिल्कुल न पीएं। दिनचर्या सही रखें। रोजाना करीब 2-3 किमी पैदल चलें, सुबह ज्यादा सही रहता है। देर रात खाने से बचें। कोई नशा करते हैं तो तत्काल छोड़ दें। यह समस्या बढ़ाता है।
सवाल- खड़ा होता हूं तो चक्कर जैसा महसूस होता है। कई बार अंधेरा भी छाने लगता है। ऐसा क्यों होता है? एक पाठक
जवाब-इस मौसम में उसम के कारण पसीना अधिक निकलता है। शरीर में पानी की कमी से लो बीपी होता है। इससे भी चक्कर आते हैं। इसके लिए खूब पानी पीएं और नमक-चीनी का शिंकजी भी पी सकते हैं। शरीर में पानी की कमी न होने दें। गर्दन में दर्द के कारण भी चक्कर आते हैं। इसे सर्वाइकल स्पोंडलाइटिस कहते हैं। कई बार आंखों में परेशानी के कारण भी ऐसा हो सकता है। इसके लिए डॉक्टर को दिखाकर जांच करवाएं। ठीक हो जाएगा।
डॉ. परमेंद्र सिरोही और डॉ. अभिषेक तातेर, फिजिशियन
Published on:
11 Jul 2020 01:52 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
Human Body after Death: मौत के बाद भी तुरंत बंद नहीं होता शरीर! जानिए कौन सा अंग कब तक रहता है जिंदा

