12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मसूड़ों में सूजन है तो तुरंत कराएं चेक, हाई ब्लड प्रेशर का है संकेत

मसूड़ों में सूजन है तो तुरंत कराएं चेक, हाई ब्लड प्रेशर का है संकेत

less than 1 minute read
Google source verification
मसूड़ों में सूजन है तो तुरंत कराएं चेक, हाई ब्लड प्रेशर का है संकेत

मसूड़ों में सूजन है तो तुरंत कराएं चेक, हाई ब्लड प्रेशर का है संकेत

अगर आपके मसूड़ों में सूजन है, तो आप इसे इग्नोर नहीं करें। क्योंकि हो सकता है, यह आपके शरीर में हाई ब्लड प्रेशर होने का संकेत दे रहा है। ऐसे में अगर आप समय से चेक करा लेते हैं, तो आप किसी भी प्रकार की गंभीर बीमारी से बच सकते हैं।

आपको बता दें कि वैसे तो दांत में दर्द और मसूड़ों में सूजन की समस्या किसी को भी हो सकती है। लेकिन यह दोनों समस्या व्यक्ति को बेचैन कर देती है। कई बार मसूड़ों की सूजन से पीड़ित व्यक्ति में हाई ब्लड प्रेशर होने की संभावना नजर आती है। क्योंकि हाई बीपी में व्यक्ति के शरीर का ब्लड सरकुलेशन बहुत स्पीड से होता है। जिससे वह परेशान भी रहता है।ऐसे में व्यक्ति को हार्ट और किडनी से संबंधित बीमारी का खतरा भी बना रहता है। इसलिए आपको मसूड़ों के संक्रमण को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए।

जानकारों की माने तो कई बार मसूड़ों से खून निकलने लगता है और दांत कमजोर नजर आते हैं। दर्द व सूजन के कारण शरीर में बेड कोलेस्ट्रोल लेवल बढ़ जाता है और गुड कोलेस्ट्रॉल की कमी आती है। इस कारण व्यक्ति में हाई बीपी का टेंशन रहता है। हाई बीपी ऐसी समस्या है, जिसके कई बार लक्षण नजर नहीं आते हैं। यह साइलेंट किलर की तरह भी काम करता है। इसलिए जब भी आपको अपने शरीर में कुछ असहज महसूस हो, अपना ब्लड प्रेशर जरूर चेक कराना चाहिए। मसूड़ों को छूने या खाने-पीने के साथ दांतों में दर्द या चुभन होना हाई बीपी का कारण हो सकता है। इसलिए तुरन्त जांच करवाकर चिकित्सक से सलाह जरूर लें।