script40 साल की हो गई आपकी उम्र तो इस बात का रखें ध्यान, छोड़ दें इन चीजों का सेवन | If you are 40 years old, then keep in mind that, leave these things | Patrika News

40 साल की हो गई आपकी उम्र तो इस बात का रखें ध्यान, छोड़ दें इन चीजों का सेवन

locationमुंबईPublished: Feb 23, 2021 08:35:02 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

40 साल की हो गई आपकी उम्र तो इस बात का रखें ध्यान, छोड़ दें इन चीजों का सेवन

HEALTH TIPS
आप अगर 40 साल की उम्र का पड़ाव पार कर चुके हैं।तो आज से ही अपनी डाइट में बदलाव कर दीजिए।क्योंकि कुछ चीज आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। क्योंकि इस उम्र के बाद आपकी सेहत में गिरावट आने लगती है। इसलिए अब आपको पौष्टिक और सुपाच्य भोजन करने की आदत डालनी होगी।
आपको बता दें कि 40 साल की उम्र के बाद पुरुषों की सेहत में गिरावट आने लगती है। किसी को थकान, किसी को मोटापा, किसी के बाल झड़ते हैं, किसी को ब्लड प्रेशर, किसी को शुगर, तो किसी को आंखों और हड्डियों की कमजोरी का शिकार होना पड़ता है। ऐसे में अगर आपकी अपनी डाइट में कुछ चीजों से दूरी बना लेंगे। तो निश्चित ही आपकी सेहत में कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
वेजिटेबल ऑयल-

वेजिटेबल आयल कई प्रकार की प्रक्रिया से गुजर कर तैयार होता है। इसके बाद जो हमें मिलता है। वह फैट का एक खराब रूप होता है। जो काफी नुकसानदायक रहता है। ऐसे में सोयाबीन, मकई, और ताड़ का तेल आपके लिए खतरनाक हो सकता है। मूंगफली का तेल, जैतून का तेल और घर पर बना घी और मक्खन का सेवन किया जा सकता है। लेकिन वह भी निर्धारित मात्रा में करना होगा।
घर में बनाएं ताजा ड्रेसिंग-

आप जो सलाद खा रहे हैं उसमें से सैलेड ड्रेसिंग रहता है, जो आपके लिए नुकसानदायक है। ट्रांस-फैट, चीनी, कृत्रिम रंगों और स्वाद से भरपूर यह आपके हार्ट और हार्मोन्स के लिए नुकसानदायक है। इसलिए घर पर जैतून का तेल, नींबू का रस, काला नमक और शहद के साथ ताजा ड्रेसिंग बनाएं और उसका उपयोग करें।
वाइट पास्ता और ब्रेड-

सफेद ब्रेड और पास्ता को रिफाइंड ग्रेन से बनाया जाता है। जिससे उसके सभी फाइबर और पोषक तत्व निकाल दिए जाते हैं और वह उच्च ग्लाइसेमिक बन जाते हैं। इसे अगर आप नियमित खाते हैं। तो आप का रक्तचाप बढ़ जाता है और इतनी तेजी से गिरता है।इसलिए सफेद ब्रेड और पास्ता का उपयोग नहीं के बराबर करें।
आर्टिफिशियल प्रोटीन-

बाजार में कई तरह के प्रोटीन बेचे जाते हैं। बताया जाता है कि यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हैं। लेकिन इनमें काफी मात्रा में फैट, कृत्रिम मिठास, हाइड्रोजेनिक तेल और फ्लेवर भरा होता है जो लीवर और हार्ट के लिए खराब हो सकता है।
कॉकटेल ड्रिंक नहीं लें-

वैसे तो कॉकटेल ड्रिंक का आपने युवावस्था में खूब मजा लिया होगा। लेकिन अब इसका सेवन करना आपके जीवन के लिए खतरनाक हो सकता है। क्योंकि 40 साल की उम्र के बाद आपके शरीर के लिए यह ठीक नहीं है। कॉकटेल का सेवन में आप अतिरिक्त चीनी, खाद्य रंग और कृत्रिम स्वाद का सेवन करते हैं। बल्कि अधिक शराब का भी सेवन करते हैं। लेकिन अब इसका उपयोग नहीं करें या नहीं के बराबर करें।
आर्टिफिशियल स्वीटनर-

कई लोग चीनी से बचने के लिए आर्टिफिशियल स्वीटनर का उपयोग करते हैं। लेकिन यह शक्कर की तुलना में काफी खतरनाक होता है। सुक्रालोज और स्टेविया वजन बढ़ाने और जीवनशैली से जुड़ी कई बीमारियों का कारण बन सकते हैं। यह शुगर क्रेविंग्स भी बढ़ाते हैं। आप उन्हें ब्राउन शुगर और कच्चे शहद के साथ रिप्लेस कर सकते हैं।
सॉफ्ट ड्रिंक नहीं लें-

आप सभी जानते हैं कि कोल्ड ड्रिंक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है। कैंसर काउंसलिंग विक्टोरिया और यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न के एक शोध के अनुसार शुगर युक्त ड्रिंक का ज्यादा सेवन कैन्सर का खतरा बड़ा सकता है। यह मोटापे का कारण भी बनता है। इस प्रकार अगर आप 40 साल की उम्र क्रास कर चुके हैं। तो इन सभी चीजों का सेवन नहीं के बराबर करें। ताकि आपका शरीर भी फिट बना रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो