12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डायबिटीज के मरीज हैं तो गलती से भी नहीं करें इन चीजों का सेवन

डायबिटीज के मरीज हैं तो गलती से भी नहीं करें इन चीजों का सेवन

less than 1 minute read
Google source verification
डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए इस आटे की खाएं रोटियां.......

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए इस आटे की खाएं रोटियां.......

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो आपको कई चीजें खाने में सावधानी रखनी होती है। क्योंकि कई चीजें ऐसी होती है। जो मीठी नहीं रहती, लेकिन उनमें शक्कर की मात्रा रहती है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ फूड के बारे में बताएंगे। जिनसे डायबिटीज के मरीजों को दूर रहना चाहिए।

जानकारी के अनुसार डायबिटीज के मरीजों को मैदे का सेवन नहीं करना चाहिए। यानी मैदे से बनी चीजों से थोड़ी दूर रहना चाहिए। जैसे सफेद चावल, ब्रेड, पास्ता अन्य बेकरी आइटम और मैदे से बनने वाले समोसे कचोरी आदि सामान से भी दूरी बना कर रखना चाहिए।

डायबिटीज के मरीजों को फ्लेवर्ड यागार्ड का सेवन नहीं करना चाहिए। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद है। लेकिन फ्लेवर्ड यागार्ड से बचना चाहिए।

डायबिटीज के मरीजों को तली-गली और पाउच पैकिंग खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए। इससे ओबीसीटी बढ़ती है। बाजार में चिप्स आदि मिलते हैं, इनके सेवन से बचें।

अगर आप डायबिटीज से पीड़ित है। तो फूल फैट दूध से भी दूर रहना चाहिए। क्योंकि ऐसे दूध में सेचुरेटेड फेट होता है। इससे इन्सुलिन रेजिस्टेंस और खराब हो सकता है।

डायबिटीज के मरीजों को कई प्रकार के जूस भी नहीं पीना चाहिए। गर्मी के दौरान बाजार में कई ऐसे जूस मिलते हैं। जिनमें शकर की जगह केमिकलों का भी उपयोग होता है। इसलिए जहां तक हो सके। प्राकृतिक फल खाएं। लेकिन बाजार में मिलने वाले चीजों से दूर रहें। क्योंकि इनसे आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।