
Insomnia
नई दिल्ली। Insomnia: नींद हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है,यदि नींद पूरी नहीं हो पाती है तो आप बीमार भी हो सकते हैं। वहीं नकारात्मक सोंच भी आपके ऊपर हावी होने शुरू हो जाती है। नींद का प्रॉपर होना शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा आवश्यक होता है ताकि ब्रेन फंक्शन के साथ-साथ पूरी बॉडी अच्छे से काम कर सके। माना जाता है कि आपको कम से कम 8 घंटे की नींद को जरूर पूरा करना चाहिए ताकि दिमाग भी शांत रहे वहीं अच्छी नींद का होना शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा आवश्यक होता है। लेकिन बहुत से लोग रात में नींद न आने की समस्या से परेशान रहते हैं। यदि आप भी अनिद्रा की समस्या से परेशान रहते हैं तो आज हम आपको इन टिप्स के बारे में बताएंगें।
1.सोने से पहले गर्म पानी से शॉवर लें
यदि आप नींद न आने की समस्या से परेशान हैं तो सोने से लगभग एक घंटे पहले आप गर्म पानी से शॉवर ले सकते हैं। गर्म पानी में शॉवर लेने से आपका मन शांत हो जाता है वहीं आपको नींद भी अच्छी आती है। रात में आमतौर पर हमारा बॉडी का तापमान ठंडा रहता है वहीं बॉडी के तामपान को नार्मल करने के लिए आप शॉवर का सहारा ले सकते हैं। ये शरीर में मेलटोनिन केमिकल को बनाता है जो नींद को लेकर आने में बहुत ही ज्यादा मदद करता है। वहीं अच्छी नींद यदि आप पाना चाहते हैं तो गर्म पानी से शॉवर आपकी मदद कर सकते हैं।
2.मेडिटेट करें
यदि आप भी अनिद्रा की समस्या से परेशान हैं तो मेडिटेट करना आपको फायदा पंहुचा सकता है। पूरे दिन काम करते-करते आप थक जाते होंगें इसलिए सोने से पहले आपको मेडिटेशन करना बहुत ही ज्यादा फायदा पंहुचा सकता है। मेडिटेशन वहीं आपके शरीर को शांत करने में फायदा पंहुचा सकता है। इससे दिमाग में कम से कम विचार रहते हैं। इसलिए रोजाना मेडिटेट करें कम से कम 10 से 15 मिनट तक। आपको बहुत ही ज्यादा लाभ मिलेगा इसलिए आप रोज मेडिटेट करें ताकि आपकी नींद भी पूरी जाए और आप स्वस्थ भी रहे।
3.रात में कैफीन के सेवन को अवॉयड करें
यदि आप रात में भरपूर नींद लेने की सोंच रहे हैं तो ऐसे में कैफीन को अवॉयड करें। कैफीन के सेवन से आपकी नींद दूर चली जाती है। रात में कैफीन का सेवन तंत्रिका तंत्र को सक्रिय कर देती है। यदि रात में आप इसका सेवन करते हैं तो इससे आपकी नींद के ऊपर भी इफ़ेक्ट देखने को मिलता है। वहीं आपको देर से नींद आती है। अच्छी नींद यदि आप पाना चाहते हैं तो सोने से पहले कम से कम दो घंटे पहले चाय-कॉफ़ी या किसी भी कैफीन युक्त पेय पर्दार्थ के सेवन को करने से बचें ताकि आप अच्छे से सो सकें।
4.सोने का समय निर्धारित करें और मोबाइल का इस्तेमाल न करें
बहुत से लोगों को इसलिए भी नींद नहीं आती है क्योंकि उनके सोने का समय निर्धारित नहीं होता है। वहीं उनको लगता है थोड़ी देर में सो जाएंगें ऐसा करते-करते रात हो जाती है। वहीं उस समय को लोग मोबाइल,क्प्म्पुटर या लैपटॉप को इस्तेमाल करने में निकाल देते हैं। ज्यादा देर यदि आप इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का इस्तेमाल करते हैं तो नींद को दूर कर देते हैं। इसलिए कोशिश करें कि जब आप सोने जा रहे हों तब मोबाइल या लैपटॉप को खुद से दूर रखें। और समय से सोने एवं समय से उठने की कोशिश करें ताकि आप लंबे समय तक स्वस्थ रहे।
5.एक्सरसाइज करें
यदि आप रोज व्यायाम करते हैं तो आप बेहतर नींद पा सकते हैं। कई सारे रिसर्च में भी इस बात की पुष्टि हुई है है। रोजाना एक्सरसाइज करने से आपको गहरी नींद आने में बहुत ही ज्यादा मददगार होती हैं। इसके लिए आप एरोबिक्स का सहारा ले सकते हैं। इसलिए रोजाना सुबह उठें और लगभग 10-15 मिनट तक व्यायाम जरूर करें। ये आपको स्वस्थ रखने में मदद करेंगी साथ-साथ यदि आप रोज व्यायाम करते हैं तो ये दिमाग को शांत कर स्ट्रेस कम करने में भी आपकी मदद कर सकती है।
Published on:
05 Dec 2021 07:56 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
