12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिंपल्स से परेशान हैं तो घर में करें यह उपाय, नहीं करें भूलकर भी यह गलती

पिंपल्स से परेशान हैं तो घर में करें यह उपाय, नहीं करें भूलकर भी यह गलती

2 min read
Google source verification
SAWAL-JAWAB

मुहासे

चेहरे पर अचानक निकल आने वाले कील मुहांसों के कारण युवा परेशान हो जाते हैं। कई बार वे इन्हें छुपाने के लिए बाजार के उन प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल कर लेते हैं, जो चेहरे को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे। जिनसे किसी प्रकार का नुकसान भी नहीं होगा, साथ ही आपके चेहरे पर नजर आने वाले कील मुंहासे भी कम हो जाएंगे और उनके दर्द से भी राहत मिलेगी।

चेहरे पर निकलने वाले कील मुहांसों के कारण आपकी खूबसूरती प्रभावित हो जाती है। आपके गाल पर निकले कील मुंहासे आपके चेहरे की रौनक को भी खत्म कर देते हैं। इसलिए हर कोई चाहता है कि चेहरे पर कील मुंहासे नहीं नजर आए। इसलिए आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे। जिससे आपको कील मुहांसों से राहत मिलेगी।

कुछ युवा कील मुंहासे आने पर उसे फोड़कर हटाना चाहते हैं। जिससे हटते नहीं है लेकिन गाल पर और निशान हो जाता है। इसलिए ध्यान रखें कि अगर आपके चेहरे पर कील मुंहासे निकलते हैं। तो उन्हें फोड़े नहीं और ना ही दबाए, जबकि उनके सही होने के लिए घरेलू उपाय करें।

आपके चेहरे पर पिंपल है, तो उनकी सफाई का ध्यान रखना चाहिए। इसलिए अच्छे फेस वॉश का उपयोग करें और यह ध्यान रखें कि फेस वॉश में सलिसिक्लिक एसिड हो, इस प्रकार के फ्रेशवॉश से आप अपने चेहरे की आधे घंटे तक मसाज करें और फिर साफ पानी से चेहरा धो लें। आपको निश्चित आराम मिलेगा।

आपके चेहरे पर पिंपल्स हैं। तो स्क्रब नहीं करें। इससे कील मुंहासे छिल जाते हैं, जिससे चेहरे पर घाव भी हो जाता है और निशान बन जाते हैं।

पिम्पल्स हटाने के लिए आप घर में भी उपाय कर सकते हैं। इसके लिए आप नींबू को काटकर उसका रस एक कटोरी में निकालें, इसमें थोड़ा नमक और शहद मिलाकर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद जब यह सूख जाए तो गुनगुने पानी से धो दें।

एक कटोरी में दो चम्मच टमाटर का रस निकाल लें, इसमें एक चम्मच शहद और आधा चम्मच बेकिंग सोडा डालकर पेस्ट बनाएं और पिंपल्स पर लगाएं। 10 मिनट तक यह पेस्ट लगा रहने दें। फिर आप दूध से चेहरे की मसाज करें और साफ पानी से चेहरा धो लें।

आप घर में एक चम्मच हल्दी पाउडर को दूध और गुलाब जल के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे पिंपल पर लगाएं। कुछ दिनों तक ऐसा करने से पिंपल्स खत्म हो जाते हैं।