
Skin Diseases
विभिन्न कारणों से त्वचा पर दाद, खाज, खुजली जैसे चर्म रोग हो जाते हैं। उन पर ध्यान नहीं देने से वे फेल जाते हैं। इसमें खुजली होने से यह समस्या बढ़ती जाती है। यह जब तक ठीक नहीं होती है। तब तक व्यक्ति परेशान रहता है। इसे कुछ घरेलू उपाय से दूर कर सकते हैं।
लहसुन का उपयोग करें -
चर्म रोग की समस्या को दूर करने के लिए आप लहसुन की 4 से 5 कलियां लेकर पीस लें। जब इसका रस निकलने लगे तो आप इसमें थोड़ा सा सरसों का तेल मिलाएं और इसको कॉटन की सहायता से प्रभावित हिस्से पर लगाएं। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में आप को राहत मिलेगी।
गिलोय का उपयोग करें-
गिलोय का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अगर आपको खुजली हो रही है। तो आप नीम या गिलोय दोनों के रस का सेवन कर सकते हैं। यह आपके खून को भी साफ करने का काम करती है।
गाजर का उपयोग करें-
गाजर का उपयोग चर्म रोग की समस्या को दूर करने में फायदेमंद होता है। इसके लिए आप गाजर को उबालकर बारीक करने और इसके बाद इसमें सेंधा नमक मिलाकर कढ़ाई में डालकर कुछ देर तक गर्म होने दें। उसके बाद जब पूरी गाजर अच्छे से गल जाए। तो उसका पेस्ट दाद, खाज खुजली वाले स्थान पर लगाएं। इससे काफी जल्दी आराम मिलेगा। इस पर आप पट्टी या कपड़ा भी बांध सकते हैं।
हल्दी का उपयोग करें -
हल्दी दाद, खाज खुजली की समस्या को दूर करने में बहुत फायदेमंद होती है। क्योंकि वह एंटीबायोटिक और एंटीबैक्टीरियल तत्वों से भरपूर रहती है। आप दाद खाज खुजली वाली जगह पर हल्दी का लेप लगाएं। इससे कुछ ही दिनों में आप को इस समस्या से राहत मिलेगी। इसके अलावा आप गेंदे के पत्तों का भी उपयोग कर सकती है। इसके लिए आप गेंदे के पत्तों को पानी में डालकर उबालें और खुजली वाली जगह पर लगाकर अच्छे से साफ करें। ऐसा नियमित करने से दाद खाज खुजली जैसे चर्म रोग की समस्या जड़ से समाप्त हो जाएगी।
Published on:
06 Jul 2021 09:28 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
