12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाकाहारी हैं तो डाइट में जरूर शामिल करें पत्ता गोभी को,होंगें बेहतरीन फायदे

पत्ता गोभी का इस्तेमाल अक्सर आप खुद को स्वस्थ और फिट रखने के लिए करते ही होंगें लेकिन क्या आपको ये पता है कि पत्ता गोभी सेहत के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद होता है। यदि नहीं तो आज हम आपको बताएंगें।

4 min read
Google source verification
शाकाहारी हैं तो डाइट में जरूर शामिल करें पत्ता गोभी को,होंगें बेहतरीन फायदे

cabbage health benefits

नई दिल्ली। शाकाहारी व्यक्तियों के लिए पत्ता गोभी का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पत्ता गोभी में एंटीओक्सीडेंट्स,एंटी इन्फ्लामेट्री,एंटी बैक्टीरियल जैसे अनेकों पोषक तत्व पाए जाते हैं। पत्ता गोभी को वहीं शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का पावरहाउस भी कहा जाता है। पत्ता गोभी का इस्तेमाल एक नहीं अनेकों तरीकों से किया जाता है। जैसे कि इसकी सब्जी के रूप में,सूप के रूप में, बर्गर आदि बनाने में पत्ता गोभी का इस्तेमाल होत है। ये सेहत को तो स्वस्थ बना के रखता है वहीं त्वचा और बालों के ग्रोथ के लिए भी पत्ते गोभी का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है।
इसलिए जानते हैं पत्ते गोभी के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में।

1.आंखों की रोशनी के लिए होता है अच्छा
यदि आप अपने आंखों की रोशनी को तेज रखना चाहते हैं तो ऐसे में पत्ते गोभी का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है। पत्ते गोभी में विटामिन ए और विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है,जो लंबे समय तक आंखों को स्वस्थ बना के रखने में बहुत ही ज्यादा मददगार होती है। यदि आप पत्ते गोभी रोजाना सेवन करते हैं तो इसमें एक बीटा केरोटीन नामक तत्व पाया जाता है जो कि आंखों की रोशनी को तेज बना के रखने में सहायक होता है। वहीं इसमें विटामिन ई की भरपूर मात्रा भी पाई जाती है जो मोतियाबिंद के खतरे को दो गुना कम करती है।

2..इम्यून सिस्टम को करता है मजबूत
यदि आप अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बना के रखना चाहते हैं तो पत्ता गोभी आपके सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक हो सकती है। पत्ता गोभी पेट से जुड़ी अनेकों दिक्कतों को दूर करता है वहीं यदि आपके पेट में गैस,अपच,पेट में दर्द आदि समस्याओं से परेशान रहते हैं तो भी पत्ते गोभी का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। पत्ता गोभी में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसके रोजाना सेवन से ये आसानी से रेडिकल्स को बाहर निकालने में कारगर साबित होता है। वहीं ये आपके शरीर को लंबे समय तक स्वस्थ बना के भी रखते हैं।

3.एंटी एजिंग जैसे गुणों से भरपूर होता है पत्ता गोभी
पत्ता गोभी वेजटेरियन्स के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। पत्ते गोभी की खासियत की बात करें तो ये एंटीइन्फ्लामेट्री व एंटीऑक्सीडेंट्स के जैसे गुणों से भरपूर भी होता है। इसमें वहीं फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती और वहीं इसमें कैलोरी की भी कम मात्रा होती है। इसमें अनेकों ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो आपकी त्वचा में दर्द स्पॉट्स,दाग-धब्बे आदि समस्याओं को दूर करते हैं। वहीं आपके चेहरे में चमक को बरक़रार रखने में भी पत्ता गोभी बहुत ही ज्यादा लाभदायक माना जाता है।

4.सूजन की समस्या को दूर करने में होता है असरदार
यदि आप भी सूजन की समस्या से परेशान रहते हैं तो ऐसे में पत्ता गोभी आपको ढेरों लाभ पंहुचा सकता है। पत्ता गोभी का रोजाना सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें अनेकों पौष्टिक आहार होते हैं जो सूजन की समस्या को दूर कर दर्द से निजात दिलाते हैं। वहीं पत्ता गोभी को अच्छे बैक्टीरिया का भंडार भी माना जाता है। जो कि गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। इसका सेवन पाचन शक्ति को भी मजबूत बना के रखता है। इसलिए पत्ते गोभी को आप अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।

5.अल्सर होने की संभावना को करता है कम
यदि आपको भी ये डर बना रहता कि कहीं आपको अल्सर की समस्या तो नहीं है तो ऐसे में पत्ता गोभी बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल,एंटीसेप्टिक के जैसे ढेरों गुण पाए जाते हैं जो पेट में होने वाले अल्सर जैसे गंभीर समस्या को दूर करने में बहुत ही ज्यादा सहायक होता है। आप इसका सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं जैसे कि सब्जी के रूप में,सलाद के रूप में आदि। हर तरीके से इसका सेवन सेहत को फायदा पहुंचाने में बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है।