12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अल्जाइमर से बचना है तो रोजाना करें यह व्यायाम

अल्जाइमर से बचना है तो रोजाना करें यह व्यायाम

2 min read
Google source verification
अल्जाइमर से बचना है तो रोजाना करें यह व्यायाम

अल्जाइमर से बचना है तो रोजाना करें यह व्यायाम

अल्जाइमर एक ऐसी बीमारी है। जिसमें व्यक्ति भूलता है। यानी उसकी याददाश्त में कमी नजर आने लगती है। इस बीमारी के लक्षण में बोलने में दिक्कत आना, निर्णय नहीं ले पाना, किसी भी बात को जल्दी भूल जाना आदि समस्या होती है। यह बीमारी अधिकतर 60 साल की उम्र का आंकड़ा पार करने के बाद ही नजर आती है। इस बीमारी से बचने के लिए कुछ योग प्राणायाम से फायदा हो सकता है।

हम आपको बताएंगे कि किस प्रकार रोजाना व्यायाम और नियमित जांच से इस बीमारी पर नियंत्रण किया जा सकता है। जानकारी के अनुसार बढ़ती उम्र के साथ लोगों के सोचने और याद रखने की क्षमता कमजोर हो जाती है। मानव के मस्तिष्क में वैसे तो करीब एक सौ अरब कोशिकाएं होती है। जो एक दूसरे का नेटवर्क जोड़ती है। इससे हमें सुनने, देखने, समझने सुनने आदि की शक्ति मिलती है। जिस व्यक्ति को अल्जाइमर की बीमारी होती है। वह दिमाग की कोशिकाओं को कमजोर बनाती है। ऐसे में अगर व्यक्ति मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है। तो उसके दिमाग में नर्व सिस्टम में तेजी से गिरावट होती है। इसलिए आप नियमित व्यायाम करें। इससे आप भी स्वस्थ रहेंगे और आपका दिमाग भी शांत रहेगा।

जानकारों की माने तो जो लोग स्वस्थ और तंदुरुस्त रहते हैं। उन्हें अल्जाइमर का खतरा नहीं होता है। इसी के साथ शोध में भी यह पाया गया है कि जो लोग नियमित व्यायाम करते हैं और फिट रहते हैं, उन्हें अल्जाइमर की समस्या नहीं घेर पाती है। रोजाना व्यायाम बढ़ती उम्र में आने वाली समस्याओं को धीरे कर देता है। इसलिए नियमित व्यायाम करना बहुत जरूरी है।

अल्जाइमर समस्या से बचने के लिए किसी भी प्रकार का व्यायाम कर सकते हैं। लेकिन वह आपकी शारीरिक क्षमता अनुसार होना चाहिए। अगर आप वर्कआउट भी करते हैं। तो इतना करें कि आपको मानसिक सुकून मिले और आप ज्यादा परेशान नहीं हो। इसलिए अपनी क्षमता के अनुसार ही व्यायाम करें। इसमें योग प्राणायाम कर सकते हैं। जिसमें कपालभाति, भ्रामरी, अनुलोम विलोम आदि कर सकते हैं। जिससे आप घर में बैठे-बैठे आसानी से कर सकते हैं। इससे आप स्वस्थ रहेंगे और आपको भूलने की समस्या या अन्य समस्या भी जल्दी नहीं होगी।

यह उपाय हम सामान्य जानकारी के आधार पर बता रहे हैं। अगर आपको किसी प्रकार की कोई दिक्कत है। तो आप चिकित्सक से भी सलाह ले सकते हैं। अन्यथा प्रशिक्षित योग गुरु से सलाह लेकर योग प्राणायाम करें ।ताकि आप स्वस्थ और तंदुरुस्त रहें।