12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेजी से बढ़ रहा है वजन तो नाश्ते में नहीं करें इन चीजों का सेवन

तेजी से बढ़ रहा है वजन तो नाश्ते में नहीं करें इन चीजों का सेवन

less than 1 minute read
Google source verification
तेजी से बढ़ रहा है वजन तो नाश्ते में नहीं करें इन चीजों का सेवन

तेजी से बढ़ रहा है वजन तो नाश्ते में नहीं करें इन चीजों का सेवन

आज के समय में हर कोई अपने आप को फिट और तंदुरुस्त रखना चाहता है। लेकिन कोई भी नहीं चाहता कि उनका वजन लगातार बढ़ता रहे। अगर आपका वजन भी बढ़ रहा है। तो आपको खान-पान में विशेष सावधानियां रखनी होगी।

वाइट ब्रेड का नहीं करें उपयोग-

वैसे तो वाइट ब्रेड अधिकतर घरों में यूज होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह तेजी से आपका वजन बढ़ाती है। इसलिए वाइट ब्रेड का सेवन नहीं करना चाहिए। हो सके तो इसकी जगह ब्राउन ब्रेड का सेवन करें, क्योंकि यह आटे से बनी होती है। जबकि वाइट ब्रेड मैदे की बनी होती है।

तला गला नहीं खाएं-

अधिकतर लोग नाश्ते में अधिक तेल और मसाले की सामग्रियां खाते हैं। जिससे आपका वजन तेजी से बढ़ता है। इसलिए संभव हो सके वहां तक के पॉपकॉर्न, तली गली चीजें, फ़ास्ट फ़ूड आदि से दूर रहें।

क्रीम नहीं खाएं-

अधिकतर केक और कुकीज मैदे और घी से बने होते हैं और इसमें क्रीम का काफी उपयोग होता है। इसलिए आपको फिट रहना है तो केक और कुकीज़ का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए, हो सके तो नहीं करना चाहिए।

नूडल्स नहीं खाएं-

वैसे तो बड़ों और बच्चे नाश्ते में नूडल्स का बहुत उपयोग करते हैं। लेकिन नाश्ते में नूडल्स नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इससे आपका वजन तेजी से बढ़ता है।

बाजार के फ्रूट जूस नहीं पीएं-

वैसे तो गर्मी के दिनों में फ्रूट जूस काफी फायदेमंद होते हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले फ्रूट जूस का उपयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे आपका वजन बढ़ता है। इसमें प्राकृतिक जूस नहीं होने की जगह रासायनिक पदार्थों का अधिक इस्तेमाल होता है। इसी के साथ तली गली कचोरी समोसे नहीं खानी चाहिए।