scriptआंखों की रोशनी बढ़ानी है तो रोज खाएं यह चीज, उतर जाएगा चश्मा | If you want to increase eyesight, then eat this thing everyday, glasses will go down | Patrika News

आंखों की रोशनी बढ़ानी है तो रोज खाएं यह चीज, उतर जाएगा चश्मा

locationमुंबईPublished: Apr 08, 2021 02:28:42 pm

Submitted by:

Subodh Tripathi

आंखों की रोशनी बढ़ानी है तो रोज खाएं यह चीज, उतर जाएगा चश्मा

,

आंखों की रोशनी बढ़ानी है तो रोज खाएं यह चीज, उतर जाएगा चश्मा,आंखों की रोशनी बढ़ानी है तो रोज खाएं यह चीज, उतर जाएगा चश्मा

लगातार आंखों पर प्रेशर बढ़ने के कारण आंखों की रोशनी कमजोर हो जाती है। लोग घंटो तक मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और अन्य स्क्रीन सामने बैठे रहते हैं। ऐसे में किसी को चश्मा लग जाता है, तो कोई लेंस लगवा कर काम चलाता है। हालांकि हर कोई चाहता है कि उनकी आंखों की रोशनी तेज हो और उन्हें इन सब चीजों का सहारा नहीं लेना पड़े। इसलिए आज हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताएंगे। जिसकी सहायता से आपकी आंखों की रोशनी तेज होगी और हो सकता है आपकी आंखों पर लगा चश्मा भी उतर जाए।
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आंवला सबसे मददगार फल है। इसमें विटामिन सी होता है। जो आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाएगा। इसलिए आप कच्चे आंवले के साथ ही आंवले का पाउडर, जूस और मुरब्बे का भी सेवन कर सकते हैं। आप रोज एक चम्मच आंवले जूस का सेवन करें। इससे निश्चित फायदा होगा।
बादाम, सौंफ और मिश्री यह तीनों चीजें लोग भोजन करने के बाद माउथ फ्रेशनर के रूप में भी खाते हैं। अगर आप इन तीनों को बराबर मात्रा में लेकर इसका चूर्ण बना लें और सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध के साथ इसका सेवन करें तो निश्चित रूप से इससे आपकी आंखों की रोशनी बढ़ेगी। आपका हाजमा ठीक रहेगा, और आप अपने आप को स्वस्थ महसूस करेंगे।
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए बादाम और किशमिश भी काफी फायदेमंद होती है। आप रात के समय करीब 5 से 7 बादाम पानी में भिगोकर रखें और सुबह इसे निकालकर बादाम का छिलका निकाले और खाली पेट इसका सेवन करें। इससे आपकी आंखों की रोशनी बढ़ेगी। अगर आप चाहे तो इसमें अंजीर भी शामिल कर सकते हैं।
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए आप गाजर, पालक, हरी पत्तेदार सब्जियां आदि का सेवन कर सकते हैं।इससे आपको विटामिन ए, सी और आयरन मिलेंगे।जिससे आपकी आंखों की रोशनी बढ़ सकती है।

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए देसी घी भी एक घरेलू उपाय है। इसे रोजाना अपने सिर में फोरहेड और कान के बीच लगाकर मालिश करें इससे निश्चित ही आपको फायदा मिलेगा।
वैसे तो इन सब उपाय से किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं होता है। बल्कि फायदा ही होगा। क्योंकि सभी उपाय घरेलू हैं। लेकिन फिर भी आपको किसी प्रकार की दिक्कत हो, तो आप चिकित्सक से सलाह ले सकते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो