12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वजन घटाना है तो रोजाना करें पपीते के बीज का सेवन, एक सप्ताह में दिखने लगेगा असर

वजन घटाना है तो रोजाना करें पपीते के बीज का सेवन, एक सप्ताह में दिखेगा असर

less than 1 minute read
Google source verification
वजन घटाना है तो रोजाना करें पपीते के बीज का सेवन, एक सप्ताह में दिखने लगेगा असर

वजन घटाना है तो रोजाना करें पपीते के बीज का सेवन, एक सप्ताह में दिखने लगेगा असर

वैसे तो सभी जानते हैं, पपीता स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। यह पाचन तंत्र मजबूत करने के साथ ही शरीर को कई प्रकार के प्रोटीन और विटामिन देता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इसके बीज भी बहुत काम के होते हैं। इनके बीज का इस्तेमाल करने से आपका वजन भी बहुत जल्दी कम होता है।

हम आपको पपीते के बीज से वजन कम करने का तरीका बताएंगे। क्योंकि बीजों को हम वैसे ही फेंक देते हैं। जबकि वह बहुत काम के होते हैं। पपीते के बीच में मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और बहुत कम कैलोरी होती है। इसमें जो गुण है वह वजन भी कम करते हैं और कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम करते हैं। पपीते के बीज को सुखाकर, पीसकर, पाउडर बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। यह आपकी बॉडी को डिटॉक्स करने का काम भी करते हैं।

वजन कंट्रोल करने के लिए आपको करीब 10 से 15 बीज यानी करीब 5 ग्राम पाउडर का सेवन करना है। इसे नींबू के रस में या सलाद पर डालकर भी खा सकते हैं।

पपीते का बीज का सेवन आपके लीवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सुबह खाली पेट नींबू के रस के साथ इसका सेवन बहुत फायदा करता है।

रोजाना पपीते के बीज का सेवन आपको बुखार से भी बचाता है। क्योंकि यह एंटीवायरल एजेंट का काम करता है और यह संक्रमण से होने वाली बीमारियों से भी बचाता है।

आपको अगर त्वचा में जलन या सूजन है तो पपीते के बीज का इस्तेमाल करें। इससे आपको सूजन और जलन से राहत मिलेगी।