12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Health Tips शरीर में ऑक्सीजन लेवल को बढ़ाने के लिए अपने डाइट में जरूर शामिल करें ये चीजें

जब कोरोना जैसी महामारी आई है तब से ऑक्सीजन की चर्चा अब तो सब लोगों के जुबां है। आजकल बढ़ते प्रदूषण और गलत खान-पान की वजह से ज्यादातर लोगों में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। यहां हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जो आपके शरीर में ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ा सकती हैं। ऐसे में आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए। जिससे शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़े।

2 min read
Google source verification

नई दिल्ली : आजकल बढ़ते प्रदूषण और गलत खान-पान की वजह से ज्यादातर लोगों में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। ऐसे में आपको ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए। जिससे शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़े। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे। जिससे आपके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ने के साथ-साथ आपकी इम्युनिटी भी मजबूत होती है। शरीर में हीमोग्लोबिन की उचित मात्रा बनाए रखने के लिए अपने आहार में कॉपर आयरन विटामिन के अलावा फॉलिक एसिड जरूर शामिल करना चाहिए ये पोषक तत्‍व खून में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाने में मददगार होंगे। आइए जानते हैं।

ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए करें इन चीजों का इस्तेमाल

1. खूब पानी पिएं

ऑक्सीजन के स्तर को बढ़ाने के लिए आहार में पानी पीना बहुत जरूरी है। क्योंकि हमारी कोशिकाओं को सांस लेने की जरूरत होती है। और जब हम पर्याप्त पानी पीते हैं। तो हमारा शरीर कोशिकाओं तक ऑक्सीजन पहुंचाता है। इसलिए नियमित रूप से खूब पानी पिएं।

2. कम नमक वाला आहार लें

आयुर्वेद के अनुसार कम नमक वाला आहार भी महत्वपूर्ण है। क्योंकि यह न केवल हृदय और रक्तचाप के लिए अच्छा है। बल्कि अधिक नमक के कारण जल प्रतिधारण भी सांस लेने में कठिनाई का कारण बन सकता है। वहीं, कम पोटैशियम से सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।

3. हीमोग्लोबिन बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ खाएं

ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ जाता है। इसके लिए आप रेड मीट ऑर्गन मीट का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा हरी पत्तेदार सब्जियां खजूर पोहा और दाल का भी सेवन कर सकते हैं। इसलिए आंवला अमरूद और नींबू जैसी चीजें खाएं।

ये चीजें भी बढ़ाएंगी ऑक्सीजन का स्‍तर
इसके अलावा नींबू में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है आप इसे भी अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इससे कई बीमारियों से बचने में मदद मिलेगी साथ ही यह ऑक्सीजन का स्‍तर बढ़ाने में भी मददगार माना जाता है। लहसुन सेहत के लिए फायदेमंद होता है इसमें अल्कालाइन पर्याप्‍त मात्रा में पाया जाता है साथ ही यह ऑक्सीजन को बढ़ाने में भी मदद करता है।

ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए करें हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन

हेल्दी ड्रिंक कैसे बनाएं

हेल्दी ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री

आधा कप कटी हुई गाजर आधा कप अनार चौथाई कप चुकंदर चौथाई कप पालक 2 कप संतरा आधा चम्मच हल्दी चुटकी भर दालचीनी पाउडर।

ड्रिंक बनाने की विधि- सभी को जूसर में ब्लेंड कर लें। फिर इसे गिलास में डालें। इसके बाद अब आप इसे छान कर पी सकते हैं।