12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फूड प्वाइजनिंग से बचने गर्मी में रखें इन बातों का ध्यान

फूड प्वाइजनिंग से बचने गर्मी में रखें इन बातों का ध्यान

2 min read
Google source verification
फूड प्वाइजनिंग से बचने गर्मी में रखें इन बातों का ध्यान

फूड प्वाइजनिंग से बचने गर्मी में रखें इन बातों का ध्यान

गर्मी के मौसम में फूड प्वाइजनिंग का खतरा काफी बढ़ जाता है। ऐसे में खाना बनाने से लेकर खाना खाने तक आपको कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। आज हम आपको फूड प्वाइजनिंग से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना है इस बारे में बताएंगे।

दरअसल गर्मी में खाने के मामले में थोड़ी सी लापरवाही शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इससे आप को उल्टी, दस्त और बुखार जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि इस मौसम में बैक्टीरिया बहुत तेजी से बढ़ते हैं। इसलिए आपको खानपान में बहुत ध्यान रखने की जरूरत है। आज हम आपको फूड प्वाइजनिंग से बचने का तरीका बताएंगे।

फूड प्वाइजनिंग का मुख्य कारण बासी और आधा पका खाना खाना होता है। कई बार गंदे बर्तनों में खाना पकाने से भी फूड पॉइजनिंग होती है। इसलिए खाना बनाने से पहले साफ सफाई का बहुत ध्यान रखें। फ्रिज में रख कर खाने को बिना गर्म किए खाने से भी फूड प्वाइजनिंग हो जाती है। दूध, पनीर, दही जैसे डेयरी प्रोडक्टों को फ्रिज में ना रखने और उनका सेवन करने से भी फूड प्वाइजनिंग होती है। वैसे बैक्टीरिया को पनपने के लिए पानी की जरूरत होती है। इसलिए जो नमी वाली या गीली चीजें हैं उनमें फूड प्वाइजनिंग का खतरा अधिक रहता है।

फूड प्वाइजनिंग से बचने के लिए आपको गर्मी के मौसम में रात में अगर खाना बचता है, तो उसे फ्रिज में रखें, और अगर नहीं रखा है तो सुबह उसे नहीं खाए।क्योंकि फूड प्वाइजनिंग में 6 से 7 घंटे में ही एक बैक्टीरिया से लाखों बैक्टीरिया बन जाते हैं। जो आपके शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं।

फूड प्वाइजनिंग से बचने के लिए आप दूध, पनीर, अंडा, मीट आदि न्यूट्रिशन वाली चीजों ताजा खाने की कोशिश करें। क्योंकि इनमें बैक्टीरिया जल्दी पनपता है।

फूड प्वाइजनिंग और विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचने के लिए आपको चाहिए कि बाजार से लाए हुए फल और सब्जियों को अच्छी तरह धोएं और उसी के बाद खाएं। अगर कोई फल या सब्जी में सड़न दिख रही है, तो उसे नहीं खाए उसे फेंक दें।

खाना बनाने में साफ सफाई का ध्यान रखें। खाना बनाने और खाने से पहले हाथ जरूर धोएं।

मीट और सब्जियों को काटने के लिए अलग-अलग चॉपिंग बोर्ड रखें और काटने के बाद हमेशा धोकर ही उपयोग करें। रोटी बनाने के लिए जो चकला और बेलन यूज होता है। उसे अच्छे से धो कर रखें और धोने के बाद ही यूज़ करें। बाहर से आर्डर किया हुआ खाने के साथ आए एक्स्ट्रा सलाद और चटनी को खाने से बचें।क्योंकि वह वैसे भी काफी देर का हो जाता है।

कुल मिलाकर गर्मी के मौसम में फूड प्वाइजनिंग से बचना है, तो ताजा और शुद्ध भोजन, फल, सब्जी आदि उपयोग करें। अगर कोई चीज बच गई है। तो उसे फ्रीज में रखें। इसके बाद जब भोजन करना है, उसे निकालकर गरम करने के बाद ही उपयोग करें।