12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना काल में इन बातों का रखें विशेष ध्यान नहीं होगी सांस लेने में परेशानी

कोरोना काल में इन बातों का रखें विशेष ध्यान नहीं होगी सांस लेने में परेशानी

2 min read
Google source verification
कोरोना काल में इन बातों का रखें विशेष ध्यान नहीं होगी सांस लेने में परेशानी

कोरोना काल में इन बातों का रखें विशेष ध्यान नहीं होगी सांस लेने में परेशानी

कोरोना काल में हर किसी व्यक्ति की एक ही मंशा है कि उसे सांस लेने में तकलीफ नहीं हो। क्योंकि वर्तमान में हालात बहुत बद से बदतर नजर आ रहे हैं। लोगों को समय पर ऑक्सीजन नहीं मिल रहा है, कई लोगों को तो अस्पताल में बेड तक नसीब नहीं हो रहे हैं। ऐसे में हर कोई यह चाहता है कि वह स्वस्थ रहें और मस्त रहें।

आज हम आपको कुछ बातें ध्यान देने योग्य बता रहे हैं । जिसे विशेष रूप से ध्यान रखना है। ताकि आपको भी सांस लेने में दिक्कत नहीं हो और आप हेल्दी रहेम

आपको भी सांस लेने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो। इस कारण आप लकड़ी के चूल्हे, मोमबत्ती, गैस, स्टोव आदि के धुएं से दूरी बनाए रखें।

कई लोग घरों में मच्छरों को भगाने के लिए ऐसी अगरबत्ती जला रहे हैं। जिससे दम भी घुटने लगता है। इसलिए आप मच्छरों को भगाने के लिए दूसरे उपाय करें।

वैसे तो स्मोकिंग बिल्कुल नहीं करना चाहिए। लेकिन अगर आप करते भी हैं और आप में कोरोना के लक्षण नजर आ रहे हैं। तो आप स्मोकिंग तुरंत जोड़ दें। क्योंकि धुएं के कारण आपको तो परेशानी होगी ही सही, आपके मुंह से निकले धुएं के संपर्क में आने से दूसरे लोगों को भी सांस लेने में दिक्कत या परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वर्तमान में लोगों को घर पर रहने की सलाह दी जा रही है। ऐसे में आप घर के अंदर की हवा को भी शुद्ध बनाए रखने में मददगार बने। ताकि आपका ऑक्सीजन लेवल बड़े। यानी आप अपने घर में कुछ ऐसे पौधों के नजदीक रहे जिससे आप फ्रेश महसूस करें और आपको ऑक्सीजन की भी कमी महसूस नहीं हो। यानी आपके आसपास का वातावरण शुद्ध और साफ सुथरा होना चाहिए।

आपके खून में ऑक्सीजन का लेवल अच्छा रहे इसलिए आप भोजन में ऐसी चीजें शामिल करें। जो आपके ब्लड में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करती है। जैसे आयरन, विटामिन, फॉलिक एसिड वाले चीजों को खाएं , जैसे आलू, तिल, काजू , मशरूम, हरी पत्तेदार सब्जियां दाल आदि का सेवन करें।