25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए, हॉट योगा के 10 हैरान करने वाले फायदे

इस योगा को हर कोई आसानी से नहीं कर सकता है, इसलिए इसके लिए विशेष प्रकार की ट्रेनिंग लेनी पड़ती है

2 min read
Google source verification

image

Jameel Ahmed Khan

Aug 14, 2016

Hot Yoga

Hot Yoga

वॉशिंगटन। योग करने से शरीर को काफी फायदा मिलता है। यह कोई नई चीज नहीं है। पांच हजार साल पहले इसकी खोज भारत में ही की गई थी। इसके विभिन्न प्रारूप है जिन्हें करके आप अपने शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। योग के विभिन्न प्रारूपों में एक प्रारूप है हॉट योगा।

हॉट योगा वह प्रक्रिया है जिसे बहुत गमü कमरे में किया जाता है जिसका तापमान 105 डिग्री फारहेनाइट होता है। हालांकि, इस योगा को हर कोई आसानी से नहीं कर सकता है, इसलिए इसके लिए विशेष प्रकार की ट्रेनिंग लेनी पड़ती है। चलिए, हम आपको बताते हैं हॉट योगा करने के दस फायदे।

1. दिल के लिए होता है फायदेमंद
आपको शायद इस बात पर विश्वास नहीं हो, लेकिन गमü कमरों में इसे करने से आपके दिल के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। शरीर को ऐसी गमीü में 26 तरह के आसन में रखना एक मील (करीब 1.61 किलोमीटर) जितना दौडऩे के बराबर होता है। इसके प्रत्येक सत्र में आप 1000 कैलोरीज जला सकते हैं।

2. त्वचा होती है साफ
कमरे के तापमान से आपको पसीना बहुत आता है और वह भी ज्यादा मेहनत किए बिना। पसीना भले ही किसी को पसंद नहीं हो, लेकिन इसके आने से आपके शरीर से विषैले तत्व बाहर निकलते हैं जो त्वचा के छेदों में जमा हो जाते हैं। ऐसा होने से आपकी त्वचा साफ हो जाती है और ऐसा होने से संक्रमण एवं दाद होने का खतरा बहुत कम हो जाता है।

3. स्वस्थ्य होते हैं
हॉट योगा का आविष्कार उपचारात्मक प्रक्रिया के लिए किया गया था। अगर इसे आप नियमित रूप से करते हैं तो आपको महसूस होगा कि शरीर के ददü, खासकर पीठ का ददü धीरे धीरे दूर हो रहा है।

4. दूर होता है गठिया का रोग
हॉट योगा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसके करने से गठिया के रोग को दूर करने में मदद मिलती है। हॉट योगा के दो या तीन सत्र करने से आपको काफी फायदा होगा। हालांकि, यह गठिया रोग का स्थायी इलाज नहीं है। इस रोग को दूर रखने के लिए आपको इसे नियमित रूप से करना होगा।

5. मधुमेह में है फायदेमंद
हॉट योगा नियमित रूप से करने से आपका रक्तचाप तो नियंत्रित रहता ही है, साथ ही इसे करने से मधुमेह को भी नियंत्रित करते में मदद मिलती है।

6. तनाव को भी रखता है दूर
अगर आप तनाव से गुजर रहे हैं तो इसे दूर रखने के लिए कम से कम इसके एक सत्र में हिस्सा लें। ऐसा करने से आपको काफी फायदा मिलेगा।

7. हॉट योगा से उम्र पर रख सकते हैं नियंत्रण
उन लोगों पर ध्यान दें जो काफी सालों से गंभीरता से योगा कर रहे हैं। आपको पता चलेगा कि जो लोग योग नहीं कर रहे हैं उनके उम्र के लोग उनसे काफी छोटे दिखते हैं। हॉट योगा प्राकृतिक रूप से एंटी एजिंग दवा के रूप में काम करता है।

8. नियंत्रित करता है थाइराइड
हॉट योगा में आप जो विभिन्न प्रक्रियाएं करते हैं उनसे थाइराइड को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।


9. तनाव कम करते में मिलती है मदद
हॉट योगा में दो श्वास कसरत होती हैं आपके दिमाग को शांत रखने में मदद करती हैं।


10. भावनाओं को एकरूप में रखने में करता है मदद
हॉट योगा करने से स्वयं को जानने में काफी मदद मिलती है और आपके आसपास क्या हो रहा है। इससे आप बेहतर निणüय ले सकते हैं।

चेतावनी : हालांकि, हॉट योगा करने से पहले बेहतर होगा कि आप अपने डॉक्टर से जरूर पूछ लें कि आप इसे कर सकते हैं या नहीं। हॉट योगा काफी कठिन परिस्थितियों में किया जाता है जिसके चलते कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदायक हो सकता है।