12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फूड एलर्जी और फूड इंटॉलरेंस के बीच का अंतर जानें…

क्या आपके साथ भी किसी खाद्य वस्तु को खाते ही शरीर में खुजली, सांस लेने में दिक्कत या उल्टी होने जैसा अहसास होता है। आइए जानें इस बारे में-

less than 1 minute read
Google source verification

image

Divya Sharma

Nov 05, 2019

फूड एलर्जी और फूड इंटॉलरेंस के बीच का अंतर जानें...

फूड एलर्जी और फूड इंटॉलरेंस के बीच का अंतर जानें...

फूड एलर्जी और फूड इंटॉलरेंस को लोग अक्सर एक ही समझते हैं। लेकिन दोनों अलग हैं। जानते हैं इन दोनों के बीच क्या अंतर होता है।
मुख्य अंतर : फूड इंटॉलरेंस के तहत किसी खाद्य सामग्री से गेस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट पर दुष्प्रभाव पड़ता है। इसमें मूलत: पाचनतंत्र में दिक्कत होती है। वहीं फूड एलर्जी में किसी विशेष खाद्य सामग्री के खाते ही प्रतिरोधी तंत्र प्रतिक्रिया करता है। इससे शरीर में खुजली, सांस लेने में दिक्कत व उल्टी होने जैसे लक्षण दिखते हैं।
ऐसे होता है इलाज
वैसे तो इस बीमारी का कोई स्थाई इलाज नहीं हैं। बच्चे या बड़े सभी को दोनों ही स्थिति में जिस वस्तु से दिक्कत होती है उसे खाने की मनाही होती है। साथ ही एलर्जी की स्थिति में कई बार एंटीएलर्जिक दवाएं भी देते हैं। गंभीर अवस्था में इलाज थोड़ा लंबा चलता है। ऐेसे में नियमित रूप से दवाएं लेनी चाहिए।
एक्सपर्ट : डॉ. अजीत सिंह, फिजिशियन, एलर्जी एक्सपर्ट