12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Fermented Food Benefits: हेल्दी और फिट रहने के लिए डाइट में शामिल कर सकते हैं इन फर्मेन्टेड फूड्स को

Fermented Food Benefits:हेल्दी और इम्युनिटी को मजबूत बनाने के लिए डाइट में शामिल कर सकते हैं इन फर्मेन्टेड फूड्स को

3 min read
Google source verification
Fermented Food Benefits

Fermented Food Benefits

नई दिल्ली। Fermented Food Benefits: इम्युनिटी को मजबूत बनाने के लिए बहुत सारी चीज़ों का सेवन हम करते रहते हैं। इम्युनिटी का स्ट्रांग रहना जरूरी है क्योंकि ये कई प्रकार की बीमारियों से हमें बचा के रखने में मदद करता है। वहीं इम्युनिटी को स्ट्रांग रखने के लिए फर्मेन्टेड फूड्स बहुत चलन में हैं। माना जाता है ये फ़ूड सेहत को कई प्रकार के फायदे पहुंचाने में सहायक होते हैं। वहीं शरीर से कई प्रकार की बीमारियां भी दूर रहती है।

सबसे पहले जानते हैं फर्मेन्टेड फ़ूड होते क्या हैं
फर्मेन्टेड फ़ूड वो होते हैं जो कि खमीरी प्रक्रिया के तहत उनको तैयार किया जाता है। इस प्रोसेस में फंगस,बैक्टीरिया,ईस्ट जैसे अनेकों सूक्ष्मजीव आर्गेनिक कंपाउंड को एसिड में बदलने का काम करते हैं। ये एसिड खाने को थोड़ा खट्टा बना देता है। और खाना पहले से ज्यादा हेल्दी हो जाता है।

अब जानते हैं फर्मेन्टेड फ़ूड के तहत किन चीजों का कर सकते हैं सेवन
फर्मेन्टेड फ़ूड को डाइट में शामिल करने के लिए आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं जैसे कि ब्रेड,डोसा,आचार,मीसो,मठ्ठा,ढोकला,दही-चावल,योगर्ट,भटूरा,जलेबी जैसी चीजों को खा सकते हैं।

अब जानते हैं फर्मेन्टेड फ़ूड खाने के स्वास्थ्य लाभ

पाचन
पाचन की समस्या से यदि आप परेशान रहते हैं तो इन फर्मेन्टेड फ़ूड को डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये पेट से जुड़ी कई बीमारियों को
ठीक रखने में सहायक होता है। वहीं आपके पाचन क्षमता को मजबूत बनाता है।

इम्युनिटी बूस्ट करता है

यदि आप रोजाना कि डाइट में फर्मेन्टेड फ़ूड को शामिल करते हैं तो इससे इम्यून सिस्टम स्ट्रांग हो सकता है। इससे आपकी इम्युनिटी स्ट्रांग होने में काफी हद तक मदद मिलती है। ये इम्युनिटी को मजबूत तो करते ही हैं,साथ ही साथ काफी समय तक स्ट्रांग बनाये रखने में मददगार होते हैं।

आंत
आंतों को फिट रखने के लिए फर्मेन्टेड फ़ूड का सेवन किया जा सकता है। ये शरीर में हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाने का काम करता है। साथ ही साथ इसके सेवन से इन्फ्लेमेशन जैसे लक्षणों को कम करता है।

विटामिन बी 12 की आवकश्यकता पूरी करने में फायदेमंद
फर्मेन्टेड फ़ूड का सेवन विटामिन बी 12 की मात्रा की पूर्ती करने में सहायक हो सकता है। यदि आप अपने डाइट में नॉन वेज का सेवन नहीं करते हैं तो ऐसे में फर्मेन्टेड फ़ूड खा सकते हैं। ये शरीर में विटामिन बी 12 की कमी को पूरी करने में लाभदायक होता है।

वेट कंट्रोल
आप इडली,डोसा जैसे चीजें खा सकते हैं ये खाने में भी स्वादिष्ट होते हैं और इनके सेवन वजन भी ज्यादा नहीं बढ़ता है। वेट कंट्रोल या कम करने की सोंच रहे हैं तो फर्मेन्टेड फ़ूड को डाइट में जरूर शामिल करें।