
नई दिल्ली : प्रेगनेंसी के दौरान सांस से बदबू आना आम बात है। रिसर्च यह भी बताती है कि यह लक्षण मौखिक स्वास्थ्य की समस्याओं के आम लक्षणों में से एक है। इसके होने पर महिलाओं को घबराने की जरूरत नहीं है। प्रेगनेंसी के दौरान सांसों से बदबू क्यों आती है। इसके लक्षण कारण और बचाव के बारे में भी जानते हैं।
प्रेगनेंसी के दौरान सांसों से बदबू आने के लक्षण
सांसों से बदबू आना ही अपने आप में एक मुख्य लक्षण है। इसके दौरान कुछ अन्य लक्षण नजर आ सकते हैं।
1 - मुंह में सूखापन होना।
2 - स्वाद का कड़वा हो जाना।
3 - मसूड़ों में दर्द या सूजन की समस्या होना।
4 - जीभ की समस्या हो जाना।
5 - मसूड़ों का लाल हो जाना।
6 - थूक ना बनना।
सांस से बदबू आने के कारण
गर्भावस्था के दौरान सांस से बदबू आने के पीछे कई कारण छिपे हो सकते हैं।
1 - डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी।
जब महिलाओं के शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या होती है तब भी सांस से बदबू आने की स्थिति पैदा हो सकती है। दरअसल पानी की कमी के कारण मुंह में सूखा पर आ जाता है जिसके कारण दुर्गंध आने शुरू हो जाती है।
2 - जब महिलाओं के शरीर में हार्मोन चेंज होते हैं तब भी सांसों से बदबू आ सकती है।
प्रेगनेंसी में आमतौर पर महिलाओं को एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन नामक हार्मोन के बदलावों का सामना करना पड़ता है। इन बदलावों में मसूड़ों की समस्या भी हो सकती है।
3 - जब महिलाओं को मुंह से जुड़ी समस्याएं
जैसे मसूड़ों में सूजन मसूड़ों का संक्रमण, जीभ में गंदगी, दांतों में जिंदगी आदि समस्या होती है तब भी सांसों से बदबू आ सकती है।
4 - कुछ बीमारियां
जैसे गले की समस्या, नाक की समस्या कान की समस्या आदि के कारण भी महिलाओं को सांस की बदबू का सामना करना पड़ सकता है। इन समस्याओं में साइनस राइनाइटिस आदि समस्याएं भी शामिल हैं।
5 - कुछ अन्य खाद्य पदार्थों के सेवन
जैसे कि लहसुन प्याज कॉफी आदि के सेवन से भी प्रेगनेंसी के दौरान सांसों से बदबू आ सकती है।
प्रेगनेंसी में सांस की बदबू से बचाव
गर्भावस्था के दौरान सांसों की बदबू से निम्न तरीकों से बचा जा सकता है
1 - अपने मुंह को हमेशा साफ रखना।
2 - रोजाना जीभ की सफाई करना।
3 - कब्ज या एसिडिटी की समस्या से बचाव।
4 - बासी भोजन के सेवन से बचें।
5 - पानी का भरपूर मात्रा में सेवन करना।
6 - माउथ वॉश का इस्तेमाल करना।
प्रेगनेंसी के दौरान सांसों से बदबू आने के पीछे कुछ गंभीर और कुछ आम कारण हो सकते हैं। यह स्थिति बेहद आम है। अक्सर महिलाओं को इस स्थिति का सामना करना पड़ता है। ऐसे में ऊपर बताए गए बचाव महिलाओं के बेहद काम आ सकते हैं। इससे अलग यदि सांसों की बदबू बढ़ती ही जा रही है या महिलाओं को इसके साथ-साथ मसूड़ों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो ऐसे में एक्सपर्ट से राय लेनी जरूरी है।
Updated on:
20 Dec 2021 09:11 pm
Published on:
20 Dec 2021 09:06 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
