17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फास्टफूड पचाने के लिए आपको चार घंटे करनी होगी एक्सरसाइज

fast food, fast food digestion - फास्ट फूड खाने में तो अच्छे लगते हैं लेकिन यह हमारी सेहत के लिए भी हानिकारक होते हैं। फास्ट फूड्स में सबसे ज्यादा कैलोरी होती है और इन कैलोरी को बर्न करने के लिए हमारे शरीर को ज्यादा मेहनत करनी होती है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Oct 05, 2018

learn-about-fast-food-digestion

फास्ट फूड खाने में तो अच्छे लगते हैं लेकिन यह हमारी सेहत के लिए भी हानिकारक होते हैं। फास्ट फूड्स में सबसे ज्यादा कैलोरी होती है और इन कैलोरी को बर्न करने के लिए हमारे शरीर को ज्यादा मेहनत करनी होती है।

फास्टफूड जितना खाने में लजीज लगता है उतना ही इसे पचाने में एनर्जी खर्च करनी पड़ती है। कई तरह की एक्सरसाइज करने से हम कुछ खास फास्ट फूड से प्राप्त कैलोरी को बर्न कर सकते हैं। फास्ट फूड खाने में तो अच्छे लगते हैं लेकिन यह हमारी सेहत के लिए भी हानिकारक होते हैं। फास्ट फूड्स में सबसे ज्यादा कैलोरी होती है और इन कैलोरी को बर्न करने के लिए हमारे शरीर को ज्यादा मेहनत करनी होती है।

हम सोचते हैं कि एक बर्गर से क्या फर्क पड़ता है, थोड़ा पैदल चल लेंगे। फास्ट फूड को देख जब भी मन ललचाता है, तो खुद को हम कुछ इसी तरह के बहाने बनाकर बहलाने की कोशिश करते हैं। थोड़े सा पिज्जा, बर्गर तो खाया जा सकता है। लेकिन क्या आप तैयार हैं, इसकी कैलोरी को बर्न करने को पसीना बहाने के लिए। हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की स्टडी में फास्टफूड की कैलोरी को बर्न करने के लिए कितनी एक्सरसाइज करनी पड़ती है, इस पर एक शोध हुआ है।

वेजी सलाद और आइस्ड टी
कैलोरी : 455 लगभग

आपको इतनी कैलोरी बर्न करने में 57 मिनट तक जॉगिग करना पड़ेगी

बेक्ड चिली पटेटो
कैलोरी: 460 लगभग
इतनी कैलोरी बर्न करने के लिए आपको दो घंटे तक वेटलिफ्टिंग करनी पड़ सकती है।

डबल चीज बर्गर, चॉको मिल्क
कैलोरी: 840 लगभग
इसे बर्न के लिए आपको कम से कम 4 घंटे तक उड़न तश्तरी से खेलना होगा।

मीडियम चीज पिज्जा
कैलोरी : 210 लगभग
इतनी कैलोरी बर्न करने के लिए 12 से 14 मील प्रति घंटे की रफ्तार से आपको 22 मिनट तक साइक्लिंग करनी होगी।

ब्लैंड कॉफी
कैलोरी: 481 लगभग
इसके लिए आपको 93 मिनट तक नॉनस्टाप सिट अप्स करने होंगे।

स्ट्रिप्स विद ग्रीन बिन्स और मीडियम डाइट पेप्सी
कैलोरी: 475 लगभग
इसके लिए आपको 3.5 घंटे तक बर्तन साफ कर पसीना बहाना होगा।

किसमें कितनी कैलोरी

बिग मैक
(214 ग्राम)
490.8 कैलोरी

ड्रम स्टिक
(100 ग्राम)
170.8 कैलोरी

फ्रेंच फ्राई
(100 ग्राम)
231.5कैलोरी

आधा पिज्जा
297कैलोरी