
pizza burger ghar par kaise banaye
जबलपुर। फ्रेंड्स पार्टी हो या चौपाटी, हर जगह जंक फूड की डिमांड हो रही है। बदलते दौर में जंक फूड लोगों की ऐसी पसंद बनता जा रहा है कि मन को लाख मनाने के बावजूद रेस्टॉरेंट और होटल में जंक फूड का ऑर्डर हो ही जाता है। विशेषज्ञों का मानना है यदि आप जंकफूड का नियमित सेवन सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है। बाजार के जंक फूड की बजाय घर पर टेस्टी और हेल्दी बनाना ही बेहतर विकल्प है। पिज्जा, बर्गर, मोमोज, नूडल्स आदि नजर आते ही लोग इनकी ओर आकर्षित हो जाते हैं। सिटी के कोने-कोने में जंक फूड के सेंटर खुल गए हैं। शाम ढलते ही मॉल, रेस्टॉरेंट और चौक-चौपाटी के स्टॉल्स पर बड़ी संख्या में लोगों को इनका लुत्फ लेते देखा जा सकता है। बच्चों की सेहत के मद्देनजर स्कूल में टिफिन और कैंटीन में जंक फूड प्रतिबंधित है, लेकिन चौपाटी और शहर के स्टॉल्स पर जंक फूड के शौकीनों की लम्बी कतार लगती है।
news fact
विशेषज्ञों ने कहा- नियमित सेवन सेहत के लिए फायदेमंद नहीं
बाजार का जंकफूड खाने के बजाय घर पर बनाएं
डायटीशियन की सलाह
डायटीशियन अंजली दीवान ने बताया, फास्ट फूड सेहत के लिए ठीक नहीं है। फिर भी यदि बच्चे या परिजन इसकी डिमांड करते हैं तो घर पर बनाकर गुणवत्ता बढ़ाई जा सकती है। जो चीजें फ्रीज में रखकर बनाई जाती हैं, उनमें एंटी ऑक्सीडेंट खत्म हो जाता है। सामान्य भोजन 3-4 घंटे में पच जाता है। तले-भुने जंक फूड को पचने में छह से सात घंटे लगते हैं। यदि आप हार्ड वर्क नहीं करते हैं तो इसके पाचन में 8-10 घंटे लग जाते हैं। जंक फूड के नियमित सेवन से थकान, कमजोरी के साथ लीवर कमजोर होता है। मोटापा बढऩे से हार्ट के लिए भी नुकसानदायक होता है।
ऐसे हेल्दी बनाएं जंक फूड
डायटीशियन के अनुसार घर पर बना फास्ट फूड टेस्टी के साथ सेहत के लिए भी अच्छा होगा। मैदे से बने और तले-भूने जंक फूड के सेवन से पाचन क्रिया प्रभावित होती है। इसे बनाने में मैदा की जगह आटा और हरी सब्जियों का उपयोग बेहतर होगा।
- मोमोज में मैदा की जगह आटे का प्रयोग करना चाहिए। चीज पिज्जा के बजाय वेजीेटेबल पिज्जा बना सकते हैं। सैंडविच में कच्ची सब्जियों का उपयोग फायदेमंद होगा।
- टमाटर, खीरा और सलाद का उपयोग कर वेजिटेबल पास्ता बना सकते हैं। फ्राइड स्प्राउल रोल में अंकुरित अनाज, हरी, मिर्च, टमाटर को फ्राई कर पतली रोटी को तवा पर घी के साथ सेककर रोल बना सकते हैं।
- ब्रेड पनीर बनाते समय ब्राउन बे्रड का उपयोग करें, यह ब्रेड आटे का बना होता है। मैदा से बने फूड का नियमित सेवन करने से पाचन क्रिया खराब हो जाती है।
Published on:
21 Jul 2018 02:08 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
