12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Zomato के सीईओ ने इस जादुई तरिके से घटाया अपना कोलेस्ट्रॉल

Remedies For loose weight and cholesterol with this magical method:आज कल खान पान के चलते कोलेस्ट्रॉल की समस्या बहुत ही आम हो गई हैं। इस बीमारी से हर दूसरा व्यक्ति पीड़ित है । अधिकतर लोग इसे कंट्रोल में रखने के लिए दवाइयों सहारा लेते हैं। ज्यादा कोलेस्ट्रॉल की वजह से हार्ट अटैक, स्ट्रोक के अलावा नसों को ब्लॉक करने जैसी गंभीर बिमारियों का सामना भी करना पड़ सकता है । इसीलिए अपने हार्ट को हैल्थी रखने के लिए और नसों में ब्लॉकऐज न हो इसके लिए यह जरुरी है की हमारा कोलेस्ट्रॉल लेवल कम रहे ।

2 min read
Google source verification
cholesterol_levels.jpg

Remedies For loose weight and cholesterol

Remedies For loose weight and cholesterol with this magical method:Zomato के सीईओ ने इस जादुई तरिके से घटाया अपना कोलेस्ट्रॉल


आज कल खान पान के चलते कोलेस्ट्रॉल की समस्या बहुत ही आम हो गई हैं। इस बीमारी से हर दूसरा व्यक्ति पीड़ित है । अधिकतर लोग इसे कंट्रोल में रखने के लिए दवाइयों सहारा लेते हैं। ज्यादा कोलेस्ट्रॉल की वजह से हार्ट अटैक, स्ट्रोक के अलावा नसों को ब्लॉक करने जैसी गंभीर बिमारियों का सामना भी करना पड़ सकता है । इसीलिए अपने हार्ट को हैल्थी रखने के लिए और नसों में ब्लॉकऐज न हो इसके लिए यह जरुरी है की हमारा कोलेस्ट्रॉल लेवल कम रहे ।

जानिए क्या है कोलेस्ट्रॉल ?
कोलेस्ट्रॉल बॉडी में एक वेस्ट मटेरियल जैसे होता है। जो शरीर में उल्टी-पुल्टी चीजें खाने से बनता है। जैसे अधिक तली भुनी चीजें , फास्ट फूड का सेवन अधिक मात्रा में करने की वजह से भी कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाता है । जिसके कारण यह नसों में इकठ्ठा हो जाता है और ब्लॉकऐज हो जाती है।

यह भी पढ़ें-नारियल खाने के मिलते हैं 8 हैरान कर देने वाले फायदे, जिसके बारे में नहीं जानते होंगे आप

रिपोर्ट्स के अनुसार मालूम चला की ज़ोमैटो (Zomato) फूड डिलीवरी कंपनी के सीईओ (CEO) दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal) ने इंस्टाग्राम के माध्यम से अपनी फिटनेस के बारे में बताया की, कुछ समय पहले उनका कोलेस्ट्रॉल लेवल , और शायद कभी न रुकने वाला मोटापा और ब्लड शुगर लेवल इतना ज्यादा बढ़ गया था की उसे कम कर पाना मुश्किल लग रहा था । हालांकि उन्होंने अपने ऊपर ध्यान दिया और अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल भी कर लिया ।

यह भी पढ़ें-पिस्ता खाने के बेमिसाल फायदे, डायबिटीज से लेकर वजन को कंट्रोल करने में होता है फायदेमंद

दीपिंदर गोयल के बारे में जानिए पूरी जानकारी :

कोलेस्ट्रॉल का लेवल:
साल 2019 में दीपिंदर गोयल का कोलेस्ट्रॉल लेवल 165 mgdL तक पहुंच गया था। इसी वजह से उनका ट्राइग्लिसराइड्स लेवल भी 185 मिलीग्राम/डीएल तक पहुंच गया था । ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ने का मतलब है की आपके लिए हार्ट अटैक आने के चान्सेस इतने ही बढ़ गए है ।

यह भी पढ़ें-शरीर में खून की कमी दूर करते हैं मोटे अनाज, फायदे जानकर रह जाएंगे दंग

दीपिंदर गोयल को कैसे मिला कोलेस्ट्रॉल और मोटापे से छुटकारा :
गोयल ने अपनी जानकारी साझा करते हुए बताया की उन्होंने अपना 15 किलो वजन कम करने में 4 साल का समय लिया । कोविड से कुछ महीने पहले ही उन्होंने अपने ऊपर ध्यान देना शुरू कर दिया था । उन्होंने अपना वजन और कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कुछ खास नहीं किया । लेकिन जितना भी किया वह रुटीन में किया । दीपिंदर अपने टारगेट को पूरा करने में कामयाब रहे उन्होंने अपना बॉडी फैट 28% से घटाकर 11.5% कर लिया । 2019 में गोयल का वजन 87 किलो था जिसे घटाकर उन्होंने मात्र 72 किलो कर लिया था ।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।